7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलAsia Cup: 'कोहली से बचकर...', PAK बॉलर ने अपनी टीम को दी...

Asia Cup: ‘कोहली से बचकर…’, PAK बॉलर ने अपनी टीम को दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ब्लॉकबस्टर मुकाबला होना है. इस मुकाबले मेंअभी एक हफ्ते का समय बचा हुआ है लेकिन अभी से फैन्स का क्रेज सातवें आसमान पर है. मुकाबले में भारतीय फैन्स की निगाहें विराट कोहली पर रहने वाली हैं जो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

विराट कोहली बड़े मैच के प्लेयर हैं ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने भी विराट कोहली से अपनी टीम को सावधान रहने की सलाह दी है. यासिर शाह का मानना है कि किंग कोहली कभी भी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं.

36 साल के यासिर शाह ने पाकिस्तानी चैनल pktv.tv से कहा, ‘विराट कोहली को आसान मत समझें. विराट कोहली फॉर्म में नहीं है क्योंकि वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है. लेकिन कोहली एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और वह किसी भी समय फॉर्म में वापस आ सकते हैं.

कोहली का शानदार रिकॉर्ड
विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. कोहली ने साल 2016 और 2021 के टी20 विश्व कप में अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर 183 रन है जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में ही बनाया था. पाकिस्तान के लिए चिंता पहले ही बढ़ चुकी है क्योंकि शाहीन आफरीदी चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो चुके हैं. टीम में हारिस रऊफ और नसीम शाह जैसे गेंदबाज हैं जिनसे कोहली को सावधान रहना होगा.

27 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप
विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था. साथ ही वह मौजूदा जिम्बाब्वे दौरे पर वह टीम का पार्ट नहीं है. अब कोहली सीधे एशिया कप के जरिए भारतीय टीम में वापसी करेंगे. एशिया कप इस महीने की 27 तारीख से शुरू हो रहा है और वह 11 सितंबर तक जारी रहेगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में अपना पहला ही मैच पाकिस्तान से खेलना है.

यासिर शाह का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
यासिर शाह टेस्ट क्रिकेट में दानिश कनेरिया के बाद पाकिस्तान के दूसरे सफल स्पिनर हैं. यासिर शाह के नाम 48 टेस्ट मैचों में 31.38 की औसत से 244 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान यासिर ने 16 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए. यासिर शाह ने 25 वनडे मुकाबले भी खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 24 विकेट चटकाए हैं. फिलहाल यासिर शाह टेस्ट क्रिकेट में ही पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व कर पा रहे हैं.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...