24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलAsia Cup: भारतीय महिला टीम की दबंगई, श्रीलंका को रौंद बनी चैम्पियन

Asia Cup: भारतीय महिला टीम की दबंगई, श्रीलंका को रौंद बनी चैम्पियन

Published on

सिलहट,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया में अपनी दबंगई साबित कर दी है. शनिवार (15 अक्टूबर) को महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया. इसमें टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से बुरी तरह हराया है.

श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के इतिहास में 7वीं बार खिताब जीता है. जबकि बड़ी बात ये है कि अब तक एशिया कप के 8 ही सीजन हुए हैं. यानी एक सीजन छोड़कर हर बार भारतीय टीम ही चैम्पियन रही है. एक सीजन बांग्लादेश ने पिछली बार ही जीता था.

भारत की कहर बरपाती गेंदबाजी में श्रीलंका ढेर
बता दें कि इस बार महिला एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया. फाइनल समेत सभी मुकाबले सिलहट में खेले गए. शनिवार को हुए फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो एकदम गलत साबित हुआ. भारत की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम की एक नहीं चली. श्रीलंका ने 9 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे और यह दोनों ही रनआउट हुए.

यानी भारतीय टीम ने फील्डिंग में भी श्रीलंकाई टीम को एकदम बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 3 खिलाड़ियों को शिकार बनाकर श्रीलंकाई टीम पूरी तरह घुटनों पर ला दिया. बाकी काम स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने कर दिया. इन दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

श्रीलंकाई टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
इस तरह श्रीलंका टीम 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी. इसमें राणावीरा ने 18 और ओशादी राणासिंघे ने 13 रन बनाए. इनके अलावा श्रीलंकाई टीम के बाकी 9 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. 66 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया.

मंधाना ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी
टीम इंडिया की शुरुआत बेहद अच्छी रही थी, लेकिन 35 रन पर आकर दो विकेट गंवा दिए थे. शेफाली वर्मा 5 और जेमिमा रोड्रिग्स 2 रन बनाकर आउट हुईं. मगर स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पारी को संभाला और मैच जिताकर ही लौटीं.मंधाना ने 25 बॉल पर ताबड़तोड़ 51 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि हरमन ने 14 बॉल पर 11 रन बनाए. इनकी पारी के बदौलत भारतीय ने 8.3 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर 71 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...