8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeखेलAUS vs SCO: पहले मैच में रचा इतिहास, अगले में 0 पर...

AUS vs SCO: पहले मैच में रचा इतिहास, अगले में 0 पर आउट… ट्रेविस हेड का मजाक बन गया

Published on

एडिनबर्ग:

ऑस्ट्रेलिया इस वक्त स्कॉटलैंड का दौरा कर रही है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर को खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने दूसरे टी2 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में उन्होंने शुरुआत भी जबरदस्त की। पहले टी20 में तबाही मचाने वाले ट्रेविस हेड को स्कॉटलैंड ने खाता भी नहीं खोलने दिया। ट्रेविस हेड गोल्डन डक पर आउट हुए।

ट्रेविस हेड पहली गेंद पर हो गए ढेर
ऑस्ट्रेलिया की पारी का दूसरा ओवर स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रेडली करी डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर खतरनाक ओपनर ट्रैविस हेड स्ट्राइक पर थे। ब्रेडली ने ट्रेविस को गुड लेंथ पर गेंद डाली जो पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई। हेड अंदर आने वाली गेंद पर पूरी तरह से बीट हो गए और बॉल सीधा उनके स्टंप्स पर जाकर लगी। इस तरह ट्रैविस हेड गोल्डन डक का शिकार हुए।

पहले टी20 में हेड ने किया था कमाल
30 साल के ट्रैविस हेड ने पहले टी20 में बवाल काट दिया था। उन्होंने सिर्फ 17 गेंद पर ही अर्धशतक ठोका था। वह संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर (113/1) बनाया था। बता दें कि इस मैच में ट्रेविस हेड ने 320 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 80 रन ठोक डाले थे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता था मैच
पहले टी20 में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 154 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 155 रन का टारगेट 9.4 ओवर में 7 विकेट रहते ही चेज कर लिया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...