15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलबाबर आजम ने किया रोहित शर्मा वाला कारनामा, विराट का तोड़ा रिकॉर्ड,...

बाबर आजम ने किया रोहित शर्मा वाला कारनामा, विराट का तोड़ा रिकॉर्ड, सदमे में होंगे अंग्रेज!

Published on

कराची

खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लेंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में ऐसी पारी खेली, जिसने ढेरों रिकॉर्ड बरसा दिए। उन्होंने 200 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 66 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 110 रनों के तूफानी शतकीय पारी खेली। उनके अलावा दूसरे छोर पर मोहम्मद रिजवान 51 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 88 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह पाकिस्तान ने 3 गेंद पहले ही 203 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत के दौरान बाबर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए…

सबसे अधिक सेंचुरी बनाने का कप्तानी रिकॉर्ड बराबर
इससे पहले कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा और स्विट्जरलैंड के फहीम नजीर के नाम ही था। इन दोनों ने 2-2 शतक लगाए थे। अब इस लिस्ट में तीसरा नाम बाबर आजम का जुड़ गया है। वह पाकिस्तान की ओर से दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

विराट का तोड़ा रिकॉर्ड
अपने शतक के दौरान बाबर आजम ने 8000 टी 20 रन पूरे किए। वह वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। पाकिस्तान के कप्तान ने विराट कोहली के 243 पारियों में 8,000 रन पूरे करने के रिकॉर्ड को तोड़ा। वह 218 पारियों में इस मील के पत्थर तक पहुंचे। गेल ने 214 पारियों में 8000 रन बनाए थे।

क्रिस गेल- 214 पारियां
बाबर आजम- 218 पारियां
विराट कोहली- 243 पारियां
आरोन फिंच – 254 पारियां
डेविड वॉर्नर- 256 पारियां

लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान- 203 रन बनाम इंग्लैंड (2022)
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान- 197 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2021)
आरोन फिंच और जेसन रॉय (सरे) – 194 रन बनाम मिडलसेक्स (2018)
नमन ओझा और डेविड वार्नर (दिल्ली डेयरडेविल्स) – 189 रन बनाम डेक्कन चार्जर्स (2012)
नील ब्रूम और ब्रेंडन मैकुलम (ओटागो) – 188 रन बनाम नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स (2012)

पाकिस्तान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने इसके साथ ही 200 का लक्ष्य बिना किसी विकेट के हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...