11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलहनी ट्रैप कांड के बाद बाबर आजम का पहला बयान, क्या वाकई...

हनी ट्रैप कांड के बाद बाबर आजम का पहला बयान, क्या वाकई इंटरनेट पर पर्सनल चैट लीक?

Published on

नई दिल्ली

कथित तौर पर निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बाबर आजम की सफाई आई है। पाकिस्तान कप्तान ने इसे अपना पर्सनल मामला बताया है। बाबर ने कहा कि केस अदालत में है और उनके वकील इसे देख रहे हैं। बाबर यह कहने से भी नहीं चूके कि वह ऐसी साजिशों से निपटना जानते हैं। ऐसे मामले उन्हें और उनकी क्रिकेट को परेशान नहीं कर सकते।

दरअसल, बीते दिनों ट्विटर पर एक वीडियो और कुछ फोटोज वायरल हुए, जिसमें बाबर आजम कथित रूप से एक लड़की के साथ आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस कांड के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। दिग्गज बल्लेबाज के प्रशंसकों ने ने इसे सिर्फ इमेज खराब करने की साजिश बताया।

@niiravmodi नाम के अकाउंट से ट्विटर पर वीडियो और फोटो अपलोड गए हैं। बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दूसरे क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड से चैट कर रहे हैं, ऐसा दांवा किया गया है। पोस्ट में इंस्टाग्राम का भी स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है।

पहले भी फंस चुके हैं बाबर
इससे पहले एक महिला ने बाबर आजम पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। हालांकि महिला ने बाद में सारे आरोप वापस ले लिए थे। वैसे भी पाकिस्तान अपने घर में लगातार हार रहा है। पहले ऑस्ट्रेलिया ने पीटा फिर इंगलैंड ने मुंह की खिलाई, वो तो भला हो सरफराज अहमद का वरना, न्यूजीलैड भी टेस्ट सीरीज में हरा जाता। खुद बाबर आजम का बल्ला खामोश है। कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...