8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलबद से बदतर हो रही बाबर आजम की फॉर्म, अब तो क्लब...

बद से बदतर हो रही बाबर आजम की फॉर्म, अब तो क्लब के बॉलर ने डंडे उड़ा दिए

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान के वनडे और टी20 कप्तान बाबर आजम की फॉर्म काफी खरा है। उनके बल्ले से रन निकल ही नहीं रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 64 रन बनाए। एक पारी में तो वह जीरो पर आउट हुए तो एक पारी में जीरो पर जीवनदान मिला। उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में बाबर का बल्ला फेल रहा और पाकिस्तान पहले राउंड से ही बाहर हो गई थी।

क्लब के बॉलर ने बाबर को किया बोल्ड
पाकिस्तान में घरेलू वनडे टूर्नामेंट चैंपियंस कप शुरू होने वाला है। इसमें देश के सभी प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बाबर आजम का नाम भी इसमें शामिल है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बाबर आजम प्रैक्टिस मैच में उतरे। यहां भी उनका बल्ला शांत रहा। क्लब के बॉलर ने बाबर को बोल्ड कर दिया। बाएं हाथ के स्पिन की गेंद को बाबर ने पैडल स्वीप करने की कोशिश की। गेंद उन्हें छकाते हुए विकेट पर जा लगी।

बाबर आजम ने 20 गेंद पर बनाए 20 रन
बाबर आजम ने इस प्रैक्टिस मैच में 20 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। वह स्टालियंस टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान का कप्तान होने के बाद भी उन्होंने स्टालियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं मिली है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को इस टीम की कप्तानी मिली है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स को मानें तो बाबर आजम से एक बार फिर वनडे और टी20 की कप्तानी ली जा सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ अगली सीरीज
पाकिस्तान को अपनी अगली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों के लिए इंग्लिश टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। 7 अक्टूबर से पहला मुकाबला मुल्तान में होगा। इसके बाद कराची और रावलपिंडी में मुकाबले होने हैं। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन मैचों को श्रीलंका या यूएई शिफ्ट करने का प्लान बना रही है। क्योंकि पाकिस्तान के स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी की वजह से रेनोवेशन का काम चल रहा है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...