11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलवेस्टइंडीज दौरे से ठीक पहले बुरी खबर, केएल राहुल कोरोना पॉजिटिव

वेस्टइंडीज दौरे से ठीक पहले बुरी खबर, केएल राहुल कोरोना पॉजिटिव

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की। चोटिल राहुल फिलहाल मैदान से दूर हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे थे। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उपस्थिति फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी।

जर्मनी में हुआ था ऑपरेशन
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी केएल राहुल को नेट्स में बॉलिंग कर रहीं थीं। आईपीएल के बाद से वह एक्शन में नहीं हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें कप्तान बनाया गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से चंद घंटे पहले ही वह इंजर्ड हो गए। राहुल जर्मनी में सफल ऑपरेशन करवाकर लौटे हैं। बेंगलुरु स्थित एनसीए में नितिन पटेल की देखरेख में वह वापसी कर रहे थे।

भारत के विंडीज दौरे का शेड्यूल
22 जुलाई पहला वनडे, पोर्ट ऑफ स्पेन
24 जुलाई दूसरा वनडे, पोर्ट ऑफ स्पेन
27 जुलाई, तीसरा वनडे, पोर्ट ऑफ स्पेन
29 जुलाई पहला टी-20, पोर्ट ऑफ स्पेन
1 अगस्त दूसरा टी-20, सेंट किट्स एवं नेविस
2 अगस्त तीसरा टी-20, सेंट किट्स एवं नेविस
6 अगस्त चौथा टी-20, फ्लोरिडा
7 अगस्त पांचवां टी-20, फ्लोरिडा

NCA में दिया था लेक्चर
राहुल ने गुरुवार को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘लेवल-3 कोच सर्टिफिकेशन कोर्स’ में भाग लेने आये उम्मीदवारों को संबोधित किया था। गांगुली ने यह भी सूचित किया कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिये जाने वाली भारतीय महिला टीम की एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव थीं। उन्होंने हालांकि खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...