8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलइस बीमारी से जूझ रहीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, लेना पड़ सकता...

इस बीमारी से जूझ रहीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, लेना पड़ सकता है रिटायरमेंट

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने बड़ा खुलासा किया है. चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी रहीं 34 साल की साइना गठिया से जूझ रही हैं. उन्हें इस साल के अंत तक इस खेल में अपने भविष्य के बारे में फैसला करना होगा क्योंकि इस बीमारी के कारण उनके लिए सामान्य दिनों की तरह अभ्यास करना मुश्किल हो गया है.

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था. तीन बार ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली नेहवाल ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 और 2018 की स्वर्ण पदक विजेता ने कहा कि वह अब इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकती हैं कि उनका करियर अपने अंतिम चरण में है.

दिग्गज निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के नेता गगन नारंग के ‘हाउस ऑफ ग्लोरी’ पॉडकास्ट में नेहवाल ने कहा, ‘मेरे घुटने की स्थिति अच्छी नहीं है. मुझे गठिया है. मेरा कार्टिलेज खराब हो गया है. ऐसे में 8-9 घंटे तक खेल से जुड़े रहना बहुत मुश्किल है.’ गठिया एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों को नुकसान पहुंचाती है.

उन्होंने कहा, ‘ऐसी स्थिति में आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को कैसे चुनौती देंगे. मुझे किसी न किसी स्तर पर इसे स्वीकार करना होगा क्योंकि शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ अपेक्षित परिणाम हासिल करने के लिए दो घंटे का अभ्यास पर्याप्त नहीं है.’

आखिरी बार सिंगापुर ओपन में उतरी थीं
नेहवाल ने कहा कि वह अभी इस बात पर विचार कर रही हैं कि संन्यास लेने का उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि आखिरकार उन्हें फैसला लेना होगा. वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी हैं. उन्होंने अंतिम टूर्नामेंट एक साल से भी अधिक समय पहले सिंगापुर ओपन के रूप में खेला था, जिसमें वह शुरुआती दौर में हार कर बाहर हो गई थी.

उन्होंने कहा, ‘मैं संन्यास लेने के बारे में सोच रही हूं. यह पीड़ा दायक होगा क्योंकि यह एक आम आदमी की तरह की जाने वाली नौकरी की तरह है. जाहिर है, एक खिलाड़ी का करियर हमेशा छोटा होता है. मैंने 9 साल की उम्र में शुरुआत की थी. अगले साल मैं 35 वर्ष की हो जाऊंगी.’नेहवाल ने कहा, ‘मेरा करियर भी लंबा रहा है और इस पर मुझे गर्व है. मैंने जो कुछ हासिल किया उससे मैं खुश हूं. मैं इस साल के अंत तक आकलन करूंगी कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं.’

‘दो ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाना दुखद’
पद्मश्री विजेता ने कहा कि ओलंपिक में खेलना उनका बचपन का सपना था और लगातार दो ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाना दुखद रहा है.नेहवाल ने कहा, ‘ओलंपिक में खेलना हर किसी का बचपन का सपना होता है. आप उस स्तर तक पहुंचने के लिए वर्षों तक तैयारी करते हैं. इसलिए,कई बार जब आपको एहसास होता है कि आप इसे हासिल नहीं कर पाएंगे, तो बहुत दुख होता है.’उन्होंने कहा,‘मैंने बेहद कड़ी मेहनत की है.मैंने तीन ओलंपिक में भाग लिया. मैंने उन सभी में अपना शत प्रतिशत दिया. मैं इस पर गर्व कर सकती हूं और इससे खुश हो सकती हूं.’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...