10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलअनुराग ठाकुर से मिले बजरंग-साक्षी, कहा- कुछ भी मानकर खत्म नहीं करेंगे...

अनुराग ठाकुर से मिले बजरंग-साक्षी, कहा- कुछ भी मानकर खत्म नहीं करेंगे धरना

Published on

नई दिल्ली

भारतीय पहलवानों को मंगलवार को खेल मंत्री ने बड़ी राहत दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने रेसलर्स को मिलने का बुलावा दिया है। बजरंग पूनिया बुधवार को खेल मंत्री के दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। कुछ समय बाद साक्षी मलिक भी खेल मंत्री के घर पहुंचीं।

अनुराग ठाकुर ने दिया था मिलने का बुलावा
अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट करके लिखा, ‘सरकार पहलवानों से उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।’ इस ट्वीट के बाद पहलवानों ने बैठक को लेकर अपनी सहमति जताई थी और सुबह होते ही वह खेल मंत्री के आवास पहुंच गए। खिलाड़ी रेसलिंग फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ लंबे समय से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे।

सरकार से मिलने को तैयार खिलाड़ी
साक्षी मलिक ने इस बारे में एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘सरकार हमसे जो भी कहेगी हम उसपर अपने समर्थकों और सीनियर्स की राय लेंगे, अगर उन्हें लगेगा कि सब ठीक है तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें।। अभी तक मीटिंग के समय को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है।’

अमित शाह से भी मिले थे पहलवान
इससे पहले खिलाड़ियों ने तीन जून को गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। दो घंटे तक चली इस मुलाकात में अमित शाह ने खिलाड़ियों को निष्पक्ष जांच का वादा किया था। इसी बैठक के बाद खिलाड़ी अपनी नौकरी पर लौट गए थे। वहीं खाप पंचायतों ने भी नौ जून का जंतर-मंतर का कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...