28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेल'कम पानी से नहाएं..', जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया को BCCI की हिदायत

‘कम पानी से नहाएं..’, जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया को BCCI की हिदायत

Published on

हरारे,

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज के सभी मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जाएंगे. इसके लिए भारतीय टीम हरारे पहुंच गई है, मगर यहां उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह परेशानी नहाने के पानी को लेकर है. हरारे समेत जिम्बाब्वे के ज्यादातर शहरों में इन दिनों पानी की काफी समस्या हो गई है. यही वजह भी है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों को पानी की कमी को लेकर हिदायत भी दी है.

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से कहा है कि पानी ज्यादा ना बहाएं. हो सके तो दिन में एक बार ही नहाएं वह भी कम पानी से. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पानी की बर्बादी नहीं करने की हिदायत दी है. इसके अलावा भी काफी प्रतिबंध लगाए गए हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को लगभग 30 डिग्री गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

पानी बचाने के लिए पूल सेशन में भी कटौती
यह जानकारी इनसाइडस्पोर्ट ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से दी है. अधिकारी ने कहा, ‘हां, इस समय हरारे में पानी की भीषण समस्या है. भारतीय खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी पहले ही दे दी गई है. खिलाड़ियों से कहा गया है कि किसी भी कीमत पर पानी की बर्बादी ना करें. कम समय और कम पानी से नहाएं. पानी बचाने के लिए पूल सेशन में भी कटौती की गई है.’

हरारे के कई इलाकों में तीन हफ्ते से पानी नहीं
जिम्बाब्वे की एक महिला पॉलिटिशियन लिंडा मासारिराने भी ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पानी का मुद्दा उठाया. उन्होंने लिखा, ‘खासकर पश्चिमी हरारे समेत राजधानी के बाकी इलाकों में करीब तीन हफ्तों से पानी की सप्लाई नहीं की गई है. जल ही जीवन है, इसके नहीं होने से लोगों की सेहत और स्वच्छता को बड़ा खतरा है. स्थानीय सरकारी मंत्रालय और हरारे प्रशासन लोगों की जान से खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए. साथ ही जल्द से जल्द पहले की तरह ही पानी की व्यवस्था करना चाहिए.’

भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (18 अगस्त) को खेला जाएगा. बाकी दोनों मैच 20 और 22 अगस्त को होंगे. सभी मैच राजधानी हरारे में खेले जाएंगे.

सीरीज के लिए दोनों देशों की स्क्वॉड
भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

जिम्बाब्वे टीम: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याची, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...