12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलप्रैक्टिस में चोटिल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, फाइनल से पहले भारत के लिए...

प्रैक्टिस में चोटिल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, फाइनल से पहले भारत के लिए नई मुसीबत!

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल का रोमांच इस वक्त चरम पर है। हर कोई इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। डब्ल्यूटीसी के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम एक दूसरे का सामना करेंगी। 7 जून को इस महा मुकाबले का आयोजन लंदन के ओवल मैदान में होगा। वहीं रोहित सेना ने रविवार को ओवल में अपना पहला प्रैक्टिस सेशन किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी खूब बैटिंग की। हालांकि वह अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।

ईशान किशन फाइनल से पहले हुए चोटिल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ओवल में चल रहे पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए। उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। किशन के हाथ पर आकर सीधा गेंद लगी थी। वह कुछ देर के लिए दर्द में भी थे। ऐसा लग रहा था कि किशन चोटिल होकर बाहर हो जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद ईशान किशन दाहिने हाथ में पट्टी बांधकर खेलते हुए नजर आए थे।

किशन और भरत में से किसको मिलेगा मौका?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के लिए भारतीय टीम ने केएस भरत और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर चुने हैं। दोनों ही खिलाड़ी जबरदस्त हैं। दोनों में से कौन खेलेगा यह कहना मुश्किल है। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों की अपनी-अपनी क्वालिटी है। ऐसे में कोई दिग्गज किशन का साथ दे रहा है तो भरत का। लेकिन ज्यादा चांस खेलने के भरत के हैं। उन्होंने साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी विकेटकीपिंग की थी।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, इशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव रिजर्व : यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...