10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलअर्जुन तेंदुलकर को तैयार करेगी BCCI, टीम इंडिया में एंट्री की ओर...

अर्जुन तेंदुलकर को तैयार करेगी BCCI, टीम इंडिया में एंट्री की ओर एक और कदम

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद तो भारी उथल-पुथल मची हुई है। फैंस सीनियर प्लेयर्स को रिटायरमेंट देकर घर बिठाने की डिमांड करने लगे हैं। तीनों फॉर्मेट के लिए अगल-अलग स्क्वॉड तैयार करने का सुझाव है। इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 20 ऑलराउंडर्स को शॉर्ट लिस्ट कर स्पेशल ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी बुलाया है। ट्रेनिंग कैम्प अगस्त में होगा, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे अर्जुन भले ही मुंबई के रहने वाले हो, लेकिन वह गोवा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए उन्हें डेब्यू का मौका भी मिला। एलीट स्तर पर जल्द से जल्द एक्शन मोड में आने को तैयार बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों में चेतन सकारिया, अभिषेक शर्मा, मोहित रेडकर, मानव सुतार, हर्षित राणा, दिविज मेहरा, यारा पृथ्वीराज जैसे नाम शामिल हैं।

बोर्ड के एक सीनियर सूत्र ने बताया, ‘इस साल के आखिर में एमर्जिंग एशिया कप (अंडर 23) होना है और बीसीसीआई को युवाओं की तलाश है। हरफनमौलाओं का शिविर एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का सुझाव था ताकि हम हर प्रारूप में बहुमुखी प्रतिभा के धनी क्रिकेटर तलाश सकें।’

समझा जाता है कि शिव सुंदर दास की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है। सूत्र ने कहा, ‘शिविर में शामिल हर खिलाड़ी खालिस हरफनमौला नहीं है। कुछ गेंदबाजी हरफनमौला और कुछ बल्लेबाजी हरफनमौला हें। इसका मकसद उनकी प्रतिभा को निखारकर शीर्ष पर खेलने के लिए तैयार करना है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...