11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्पिनर्स ने खोल दी भारत की पोल, नाम...

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्पिनर्स ने खोल दी भारत की पोल, नाम हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

टी20 में अपने नाम का डंका बजाने के बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। 27 साल बाद टीम इंडिया श्रीलंका से वनडे सीरीज हारी। श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ कि सीनियर टीम के खेलने के बावजूद भारत ने यह सीरीज गंवा दी।

इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को स्पिनर्स ने अधिक परेशान किया। चाहे रोहित शर्मा हो या विराट कोहली स्पिनर्स के खिलाफ हर कोई संघर्ष करते हुए नजर आया। सीरीज गंवाने के पीछे यह एक बड़ा कारण भी है। वहीं स्पिनर्स का बोलबाला होने की वजह से भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। आइये उसपर एक नजर डालते हैं।

भारतीय टीम के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड
श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए 3 मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना है। दरअसल, भारतीय टीम के 27 विकेट इस सीरीज में स्पिनर्स ने लिए। यह कम से कम 3 मैच की बाइलेटरल वनडे सीरीज में किसी भी टीम द्वारा स्पिनर्स के खिलाफ गंवाई गई सबसे ज्यादा विकेट हैं। बता दें कि 2024 में अब टीम इंडिया कोई वनडे मैच नहीं खेलेगी। वहीं अगले साल की शुरुआत में ही पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। उससे पहले स्पिनर्स के खिलाफ भारत की बैटिंग सबसे बड़ी चिंता का विषय बनकर सामने आई है।

तीसरे वनडे में फिर शर्मसार हुई टीम इंडिया
सीरीज के तीनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए थे। सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था। जीता हुआ मैच टीम इंडिया ने टाई करवा दिया था। सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी कर भारत को 241 रन का टारगेट दिया। हालांकि इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर्स ने फिर टीम इंडिया को परेशान किया। इसके चलते भारत 208 रन पर ही ऑल आउट हो गया और 32 रन से मैच हार गया। सीरीज के अंतिम और तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने रोहित सेना को 249 रन का टारगेट दिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा। 26.1 ओवर में ही भारतीय क्रिकेट टीम 138 रन पर ऑल आउट हो गई और 110 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...