8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलPAK vs ENG फाइनल मुकाबले से पहले ICC ने किया प्लेइंग कंडीशन...

PAK vs ENG फाइनल मुकाबले से पहले ICC ने किया प्लेइंग कंडीशन में बदलाव

Published on

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाना है। खिताबी मुकाबले से पहले आईसीसी ने फाइनल की प्लेइंग कंडीशन में कुछ बदलाव किए हैं। रविवार को होने वाले इस महामुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मौसम को ध्यान में रखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने रिजर्व डे (14 नवंबर) के लिए अतिरिक्त समय में इजाफा किया है।

आईसीसी के बयान के अनुसार ‘इवेंट टेक्निकल कमेटी (ईटीसी) ने फैसला लिया है यदि मैच को पूरा करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है तो रिजर्व डे के एडिशनल प्लेइंग टाइम को दो से चार घंटे किया जा सकता है।’ बता दें, लीग मैचों में मैच के रिजल्ट के लिए कम से कम 5 ओवर का खेल होना जरूरी होता, वहीं नॉक आउट में कम से कम 10 ओवर के खेल के बाद होने पर ही मैच का परिणाम संभव हो पाएगा।

आईसीसी के अनुसार ‘निर्धारित मैच के दिन मुकाबले को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक ओवर में कटौती भी की जाएगी, मगर निर्धारित दिन में न्यूनतम ओवर की गेंदबाजी नहीं हो पाती तो मैच रिजर्व डे में जाएगा।’

इस समय मेलबर्न में रविवार को बारिश की 95 प्रतिशत आशंका है जिसमें 25 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है, ‘बारिश आने की आशंका बहुत ज्यादा (करीब 100 प्रतिशत) है। गरज के साथ तेज बारिश पड़ने की आशंका काफी अधिक है।’ दुर्भाग्य से मैच के लिए सोमवार को रखे गए ‘रिजर्व डे’ में भी बारिश की आशंका 95 फीसदी है, जिसमें पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। फाइनल के लिए टूर्नामेंट का नियम कहता है कि नॉकआउट राउंड के मैच में प्रत्येक टीम को कम से 10 ओवर खेलने जरूरी हैं। अगर बारिश से दोनों दिन का खेल नहीं हो पाता तो इंग्लैंड और पाकिस्तान को ट्रॉफी साझा करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...