18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलविश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भरी हुंकार, वार्नर और टीम डेविड...

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भरी हुंकार, वार्नर और टीम डेविड ने मचाया गदर

Published on

नई दिल्ली:

डेविड वॉर्नर की धुआंधार 75 रनों की अर्धशतकीय पारी के साथ मिचेल स्टार्क की दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 में 31 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया। मैच में वॉर्नर ने 41 गेंद में 75 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वॉर्नर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने 20 गेंद में 42 रनों की तूफानी पारी खेली। डेविड ने मैच में चार चौके और तीन बेहतरीन छक्का जड़ा।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रना का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक जॉनसन चार्ल्स ने सबसे अधिक 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अकिल हुसैन ने 19 गेंद में 25 रनों की पारी खेली। वहीं ब्रेंडन किंग ने 23 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। स्टार्क ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च किए। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस ने भी चार ओवर में 32 रन खर्च कर दो विकेट लिए। वहीं कैमरून ग्रीन और एडम जम्पा ने भी एक-एक विकेट हासिल किए।

फिंच और स्मिथ रहे फ्लॉप
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी में एक तरफ जहां डेविड वॉर्नर और टिम ने बल्लेबाजी में धमाल मचाया तो वहीं कप्तान एरोन फिंच ने बल्लेबाजी में निराश किया। फिंच 19 गेंद में 15 रनों की पारी खेली। इस दौरान वह काफी संघर्ष करते हुए नजर आए। फिंच को रोवमेन पॉवेल ने ओवेद मैकॉय के हाथों कैच आउट कराया।इसके अलावा स्टीव स्मिथ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। स्मिथ ने मैच में 16 गेंद में 17 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। स्मिथ को अल्जारी जोसेफ ने बोल्ड किया।

वेस्टइंडीज के अल्जारी ने दिखाया कमाल
वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में बेशक हार का सामना करना लेकिन टीम के स्पिन गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने कमाल का प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में अल्जारी ने चार ओवर के खेल में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा ओवेद मैकॉय ने भी दो विकेट लिए। वहीं ओडेन स्मिथ ने भी एक विकेट भी हासिल किए।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...