17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeखेलहैदराबाद के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा BHEL हैदराबाद के इलेक्ट्रीशियन बेटा

हैदराबाद के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा BHEL हैदराबाद के इलेक्ट्रीशियन बेटा

Published on

हैदराबाद के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा ने अपनी मेहनत और जुनून से भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। 8 नवंबर 2002 को जन्मे तिलक एक साधारण तेलुगू भाषी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता, नमबूरी नागराजु, इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और परिवार का खर्च चलाने के लिए अक्सर 24-24 घंटे की ड्यूटी करते थे। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद, तिलक के माता-पिता ने उनके क्रिकेट के प्रति जुनून को पूरा समर्थन दिया।

तिलक का क्रिकेट सफर मोहल्ले की टेनिस बॉल मैचों से शुरू हुआ। महज 11 साल की उम्र में कोच सलीम बयाश की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने उन्हें लिंगमपल्ली स्थित लेगाला क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षित किया। शुरुआत में उनका घर अकादमी से 40 किलोमीटर दूर था, लेकिन बेटे की ट्रेनिंग में सुविधा हो इसलिए परिवार बाद में करीब आकर बस गया।

तिलक वर्मा ने 3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच से भारत के लिए डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम और आईपीएल की मुंबई इंडियंस दोनों के लिए खुद को एक अहम खिलाड़ी के रूप में साबित किया।

यह भी पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

आज तिलक वर्मा न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि इस बात का भी उदाहरण हैं कि कठिन हालात भी मेहनत और समर्पण के आगे मायने नहीं रखते।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...