17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलभारत को तगड़ा झटका, जडेजा के बाद एक और गेंदबाज Asia Cup...

भारत को तगड़ा झटका, जडेजा के बाद एक और गेंदबाज Asia Cup से बाहर

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप 2022 में भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अब तेज गेंदबाज आवेश खान बीमार होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह स्क्वाड में दीपक चाहर को शामिल किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने अवेश खान को चुना था, हालांकि, वह एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। पेसर ने सिर्फ दो मैच खेले और पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट लिया। हालांकि, उन्होंने हांगकांग के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए चाहर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम में वापसी की और अपना अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

चाहर के शामिल होने से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को दूसरे छोर से मदद मिलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में भुवी शुरुआती ओवरों में महंगे साबित हुए थे। हालांकि चाहर के लिए अच्छी खबर है कि वो आखिरकार भारत की मुख्य टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए। क्योंकि ऐसा लग रहा था कि सीनियर तेज गेंदबाजों के आने से उनकी वापसी में बाधा आएगी।

दीपक चाहर चोटिल होने से पहले निचले क्रम के अच्छे ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ रहे थे। जोकि भारत के लिए अच्छी खबर थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका सीरीज में प्रभावशाली पारी खेली थी। एशिया कप के आगामी मैचों में अगर दीपक चाहर को जगह मिलती है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। भारत ने अभी तक टी20 वर्ल्ड स्क्वाड फाइनल नहीं किया है।

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...