3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैम्पिंयस ट्रॉफी से पहले बड़ी खुशखबरी... वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय खो-खो टीम...

चैम्पिंयस ट्रॉफी से पहले बड़ी खुशखबरी… वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय खो-खो टीम ने रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेलने वाली है. मगर उससे पहले खो-खो में भारतीय महिला टीम ने बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला खो-खो टीम ने फाइनल में नेपाल को 78-22 से करारी शिकस्त दी है.

भारत और नेपाल के बीच यह फाइनल मुकाबला रविवार (19 जनवरी) को दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में खेला गया. प्रियंका इंगले की कप्तानी वाली भारतीय खो-खो टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 66-16 से हराया था.

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया
भारतीय महिला खो-खो टीम टूर्नामेंट में अजेय रही. साथ ही यह खो-खो का पहला वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है. फाइनल में नेपाल ने टॉस जीतकर डिफेंस चुना था. मुकाबले के शुरुआत से ही भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा था.

पहली पारी में भारतीय महिला खो-खो टीम ने 34 पॉइंट्स हासिल किए. दूसरी पारी में नेपाल टीम ने अटैक किया और 24 पॉइंट्स जोड़े. इस दौरान भारतीय महिला खो-खो टीम को भी एक पॉइंट मिला. हाफ टाइम में भारतीय टीम 35-24 के अंतर से आगे रही थी.

आखिरी पारी में नेपाल को किया चारों खाने चित
इसके बाद भारतीय महिला खो-खो टीम ने तीसरी पारी में अपनी बढ़त को और मजबूत किया. इस पारी में टीम ने 38 अंक हासिल किए और स्‍कोर एक समय 73-24 हो गया. जबकि आखिरी यानी चौथी पारी में नेपाल की टीम ने शानादार खेल दिखाया, लेकिन वो खिताब नहीं जीत सकी.

चौथी पारी में नेपाल टीम ने 16 अंक हासिल किए, जबकि भारतीय महिला खो-खो टीम ने उस पारी में भी 5 पॉइंट्स हासिल किए. इसी के साथ मैच में आखिरी यानी फाइनल स्कोर 78-40 रहा, जिसके साथ भारतीय महिला खो-खो टीम ने इतिहास रच दिया और खो-खो का यह पहला वर्ल्‍ड कप सीजन अपने नाम किया.

भारतीय टीम ने इस तरह बाकी टीमों को हराया
इस टूर्नामेंट में सिर्फ नेपाल की टीम ही इकलौती ऐसी टीम रही, जिसके खिलाफ भारत की जीत का अंतर 50 अंक से कम रहा. बता दें कि इस महिला खो-खो वर्ल्‍ड कप में कुल 19 टीमें शामिल हुई थीं. भारतीय टीम ग्रुप-ए में थी. उसके साथ ईरान, मलेशिया और साउथ कोरिया की टीमें थीं.

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने धांसू खेल दिखाते हुए साउथ कोरिया को 176-18, ईरान को 100-16 और फिर मलेशिया को 100-20 के अंतर से हराया. अपने ग्रुप में टॉप करते हुए भारतीय महिला खो खो टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. यहां बांग्‍लादेश को 109-16 से हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 66-16 से बाजी मारी

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...