3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलबुमराह ने रचा इतिहास, भारत के लिए टेस्ट में ICC के इस...

बुमराह ने रचा इतिहास, भारत के लिए टेस्ट में ICC के इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले तेज गेंदबाज

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2024 का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर चुना है. भारतीय टीम को अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेलनी है. उससे पहले यह अच्छी खबर सामने आई है.

जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे. बुमराह ने इस साल कुल 13 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 14.92 के औसत से 71 विकेट चटकाए. बुमराह 32 विकेट्स के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.

घरेलू और विदेशी मैदानों पर रहा धांसू प्रदर्शन
इसी प्रदर्शन के आधार पर ICC ने बुमराह को मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना. बुमराह ने घरेलू और विपक्षी टीमों के मैदानों पर खुद को साबित किया है. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.

इसके अलावा विदेशी जमीन पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धांसू प्रदर्शन किया था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज नहीं जीत सकी थी. मगर बुमराह ने इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट चटकाए थे.

बुमराह ने रच दिया इतिहास, छठे भारतीय बने
बुमराह यह उपलब्धि हासिल करने वाले यानी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बने हैं. उनसे पहले यह उपबल्धि राहुल द्रविड़ (2004), गौतम गंभीर (2009), वीरेंद्र सहवाग (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2018) ने हासिल की है.

इस तरह 6 साल बाद यह अवॉर्ड एक बार फिर देश में वापस आया है. आखिरी बार यह खिताब कोहली ने 2018 में जीता था. बुमराह के यह सम्मान पाने के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है. दोनों देशों ने 6-6 बार यह अवॉर्ड जीता है. साथ ही कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (2015, 2017) अकेले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने करियर में 2 बार यह खिताब जीता है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...