9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमेलबर्न टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, इस खिलाड़ी की...

मेलबर्न टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, इस खिलाड़ी की अचानक एंट्री

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जहां वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. अब टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर (गुरुवार) से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाना है.

… मुंबई के इस ऑलराउंडर की एंट्री
मेलबर्न टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई के ऑलराउंडर तनुष कोटियन को इस सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. 26 साल के तनुष दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. साथ ही वह अच्छे बल्लेबाज भी हैं. तनुष ने रविचंद्रन अश्विन की जगह ली है. अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

तनुष कोटियन ने 2018-19 के रणजी सीजन के जरिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. कोटियन ने अब तक 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.70 के एवरेज से 101 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 मौकों पर पारी में पांच विकेट लिए. बैटिंग की बात करें तो उन्होंने 41.21 के एवरेज से 1525 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कोटियन ने 2 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं.

तनुष कोटियन ने 20 लिस्ट-ए और 33 टी20 मुकाबले भी खेले हैं. लिस्ट-ए मैचों में कोटियन के नाम पर 43.60 की औसत से 20 विकेट दर्ज हैं. वहीं टी20 मैचों में उन्होंने 20.03 के एवरेज से 33 विकेट झटके हैं. लिस्ट-ए मैचों में तनुष कोटियन ने 90 और टी20 मैचों में 87 रन बनाए हैं.

रणजी ट्रॉफी 2023-24 के सीजन में तनुष ने तुषार देशपांडे के साथ मिलकर एक मेगा रिकॉर्ड बनाया था. बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में तनुष कोटियन (120*) और तुषार देशपांडे (123) ने नंबर 10 और नंबर 11 पोजीशन पर शतक जड़ा था. रणजी ट्रॉफी में पहली बार नंबर-10 और नंबर-11 के बल्लेबाजों ने शतक बनाया.

तनुष कोटियन का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ. हालांकि, उनकी पारिवारिक जड़ें तटीय कर्नाटक में हैं. तनुष कोटियन के पिता करुणाकर और मां मल्लिका कोटियन उडुपी जिले के पंगाला से ताल्लुक रखते हैं. तनुष कोटियन मुंबई के लिए तो घरेलू क्रिकेट में खेलते ही हैं, वहीं वो भारत की अंडर 19 टीम से भी खेल चुके हैं. भारत-ए के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह टीम का हिस्सा थे. तनुष कोटियन ने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मुकाबला भी खेला था. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में तनुष अनसोल्ड रहे थे.

भारतीय टीम का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, तनुष कोटियन.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...