6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेलअभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी में भारी बवाल, लाइव मैच में हुई...

अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी में भारी बवाल, लाइव मैच में हुई हाथापाई की नौबत, बीच में कूदे अंपायर

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के 61वें मैच में अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच भारी बवाल हो गया है। लखनऊ सुपरजायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद इस तरह से जश्न मनाया कि सनराइजर्स के ओपनर बिफर गए। फिर क्या था, दोनों के बीच गर्मा गर्मी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दिग्वेश और अभिषेक को अलग करने के लिए अंपायर के साथ-साथ मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ गया।

घटना सनराइजर्स की पारी के 8वें ओवर की है। अभिषेक शर्मा शुरुआती झटके के बाद ईशान किशन के साथ मिलकर अकेले टीम के लिए मोर्चा संभाले हुए थे। आउट होने से पहले अभिषेक ने रवि बिश्नोई के खिलाफ लगातार चार छक्के भी उड़ाए, लेकिन दिग्वेश के खिलाफ अभिषेक शर्मा फिरकी में फंस गए और शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट हो गए। दिग्वेश के खिलाफ अपने इस शॉट से अभिषेक काफी निराश थे।

दिग्वेश के सेलिब्रेशन से गुस्सा हुए अभिषेक
आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा निराश होकर वापस लौट रहे थे, लेकिन विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में जश्न में मनाया जो अभिषेक अच्छा नहीं लगा। फिर क्या था अभिषेक रुक कर दिग्वेश के साथ बहस करने लगे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि, वहां मौजूद लखनऊ के खिलाड़ियों ने दिग्वेश और अभिषेक शर्मा दोनों को शांत कराया।

बता दें कि लखनऊ के लिए अभिषेक शर्मा का विकेट काफी अहम था। अभिषेक अकेले एक छोर से लखनऊ के गेंदबाजों की खबर ले रहे थे। अभिषेक सनराइजर्स के लिए 20 गेंद में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। हालांकि, उनके विकेट के बाद लखनऊ की टीम ने मैच में दमदार वापसी कर ली। वहीं लखनऊ की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...