19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा की नाक से निकला खून, छोड़ना पड़ा मैदान, आखिर कप्तान...

रोहित शर्मा की नाक से निकला खून, छोड़ना पड़ा मैदान, आखिर कप्तान को हुआ क्या था?

Published on

गुवाहाटी

टीम इंडिया ने रविवार को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। भारत की यह दक्षिण अफ्रीका पर घर में पहली द्विपक्षीय श्रृंखला जीत है। भारत में खेली गई पिछली तीन सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने एक बार जीत हासिल की थी, जबकि बाकी दो सीरीज ड्रॉ रही थी। हाई स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कुल 458 रन बने। इस मैच में चौके और छक्कों की बौछार के अलावा एक ऐसी घटना भी हुई जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका की पारी के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा।

खून से लथपथ रोहित शर्मा मैदान से बाहर निकले
यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पारी के 12वें ओवर में हुई जब रोहित शर्मा को पवेलियन वापस जाना पड़ा। गुवाहाटी में मैच के दौरान हाई ह्यूमिडिटी के कारण टीम इंडिया के कप्तान को अपनी नाक से खून पोंछते देखा गया। दिनेश कार्तिक तुरंत उनके पास दौड़कर गए। कुछ देर में उन्होंने मेडिकल टीम को भी बुलाया। 35 वर्षीय ने शुरू में ब्लीडिंग रोकने के लिए तौलिया का इस्तेमाल किया, लेकिन अंततः ड्रेसिंग रूम में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए डगआउट में लौटे।

फिर जीत दिलाने के लिए लौटे मैदान पर
इस दौरान केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और कप्तानी करते दिखे। हालांकि, राहत की बात यह है कि रोहित शर्मा कुछ देर बाद मैदान पर वापस लौटे और टीम इंडिया की जीत तक कप्तानी करते रहे। आखिरी के पलों में वह सीमारेखा पर भी फील्डिंग करते दिखे, जिससे समझा जा सकता है कि कोई चिंता की बात नहीं है।

इस मैच में भारत ने 16 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 61, केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57, विराट कोहली ने नाबाद 49 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली थी। जवाब में साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर (106*) के धांसू शतक और क्विंटन डि कॉक (69*) की फिफ्टी के दम पर 221 रनों तक पहुंच सकी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...