13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलइंडिया की हार से बॉलीवुड दुखी, स्टार्स बोले- हिम्मत मत हारो, कहानी...

इंडिया की हार से बॉलीवुड दुखी, स्टार्स बोले- हिम्मत मत हारो, कहानी अभी बाकि है

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2022 का सपना टूट चुका है। गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्वकप का सेमी फाइनल मैच खेला गया, जहां इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार से देशभर की जनता और सेलेब्स काफी दुखी नजर आए। अगर भारत सेमी फाइनल मैच में जीत दर्ज कर लेती तो उसका फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से होता। दर्शक इस मैच के लिए काफी उत्सुक थे लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का ये सपना इस साल टूट गया है। भारत की हार पर बॉलीवुड स्टार्स ने रिएक्शन दिया और दुख जताया है। आइए बताते हैं किस स्टार ने क्या कहा।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भारत और इंग्लैंड के मैच पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया, सेमी फाइनल में हम जीत नहीं पाए। इंग्लैंड ने अच्छा खेला और उन्हें इस जीत के लिए बहुत बहुत बधाई।

भारत-इंग्लैंड के मैच पर फरहान अख्तर ने किया रिएक्ट
फरहान अख्तर ने लिखा, इंग्लैंड ने शानदार खेला और हमें उन्हें बधाई देनी चाहिए। भारतीय टीम (Ind vs Eng T20) के लिए ये हार काफी दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है लेकिन ये आखिरी दिन नहीं है। कहानी का अंत नहीं हुआ है। हम और स्ट्रॉन्ग बनेंगे।

केआरके ने भी किए धड़ाधड़ ट्वीट
केआरके (KRK) ने भारत की हार से लेकर फाइनल मैच को लेकर कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में लिखा, ब्रिटिश ने हमेशा पाकिस्तान और भारत को अलग अलग किया है और एक बार फिर ऐसा ही किया। अगर आज इंग्लैंड जीता न होता तो पाक-भारत का मैच देखने को मिलता। केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने मैच को लेकर एक मीम शेयर किया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...