12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलऐतिहासिक टारगेट के बाद गेंदबाजों का जलवा... दिल्ली को रौंदकर टेबल में...

ऐतिहासिक टारगेट के बाद गेंदबाजों का जलवा… दिल्ली को रौंदकर टेबल में टॉप पर पहुंचे KKR

Published on

विशाखापत्तनम,

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में धमाल मचा दिया है. बुधवार (3 अप्रैल) को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में पहले केकेआर टीम ने ऐतिहासिक स्कोर बनाया. इसके बाद दिल्ली को रौंदकर जीत की हैट्रिक लगाई. इस तरह केकेआर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम की यह 4 मैच में तीसरी हार है.

गेंदबाजों के तूफानी प्रदर्शन से KKR की जीत
मैच में कोलकाता ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़े 272 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 25 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली. पंत और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों पर 93 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके.

इस पारी में स्टब्स ने 28 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. उन्होंने मैच में 32 गेंदों पर 54 रन बनाए. दूसरी ओर कोलकाता टीम के लिए स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट लिए. जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2 झटके. सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 1-1 सफलता मिली.

दिल्ली की पारी का स्कोरकार्ड :- (166 रन,17.2 ओवर)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
पृथ्वी शॉ 10 वैभव 1-21
मिचेल मार्श 00 स्टार्क 2-26
अभिषेक पोरेल 00 वैभव 3-27
डेविड वॉर्नर 18 स्टार्क 4-33
ऋषभ पंत 55 चक्रवर्ती 5-126
अक्षर पटेल 00 चक्रवर्ती 6-126
ट्रिस्टन स्टब्स 54 चक्रवर्ती 7-159
सुमित कुमार 7 नरेन 8-159
रसिख सलाम 1 वैभव 9-161
एनरिक नॉर्किया 4 रसेल 10-166

केकेआर ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता टीम ने धांसू शुरुआत की और 7 विकेट गंवाकर 272 रनों का स्कोर बनाया. यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जिन्होंने इसी सीजन में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट पर 277 रन बनाए थे.

साथ ही यह केकेआर का आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट पर 245 रन बनाए थे. यह मैच 12 मई 2018 को इंदौर में हुआ था. यह मैच केकेआर 31 रनों से जीती थी.

इस मैच में कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 39 गेंदों पर सबसे ज्यादा 85 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद रघुवंशी आए और 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर सभी को कायल कर दिया. यह उनकी पहली आईपीएल फिफ्टी है. आखिर में आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों पर 41 और रिंकू सिंह ने 8 गेंदों पर 26 रनों की तूफानी पारी खेली.

जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरी KKR
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता टीम इस मैच को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरी है. उसने अब तक दो मैच खेले और सभी में जीत हासिल की है. केकेआर ने पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 रन से हराया. उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से शिकस्त दी.

कोलकाता की पारी का स्कोरकार्ड :- 

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
फिल साल्ट 18 नॉर्किया 1-60
सुनील नरेन 85 मार्श 2-164
रघुवंशी 54 नॉर्किया 3-176
श्रेयस अय्यर 18 खलील 4-232
रिंकू सिंह 26 नॉर्किया 5-264
आंद्रे रसेल 41 ईशांत 6-264
रमनदीप 2 ईशांत 7-266

दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम का इस सीजन में यह चौथा मुकाबला है. उसने अब तक 3 में से 1 ही मैच जीता है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया था. जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ हार मिली है.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...