8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलबॉयफ्रेंड ने छिड़का पेट्रोल, 80 परसेंट जल गया शरीर... इस ओलंपियन की...

बॉयफ्रेंड ने छिड़का पेट्रोल, 80 परसेंट जल गया शरीर… इस ओलंपियन की दर्दनाक मौत हिला देगी

Published on

नई दिल्ली:

युगांडा की ओलंपियन रेबेका चेपटेगी की केन्या में गुरुवार को मृत्यु हो गई। उनके बॉयफ्रेंड ने उनमें आग लगाकर उन्हें जला दिया, जिससे वह बच नहीं पाई। यह पूर्वी अफ्रीकी देश में जेंडर बेस्ड वॉयलेंस का एक और भयानक उदाहरण है। बता दें कि रेबेका ने हाल ही में पेरिस में हुए ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। युगांडा ओलंपिक समिति के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे ने एक पोस्ट में कहा, ‘हमें अपने ओलंपिक एथलीट रेबेका चेपटेगी के दुखद निधन के बारे में पता चला है… उनके बॉयफ्रेंड द्वारा उनपर अटैक किये जाने के बाद।’ उन्होंने कहा, “यह एक कायरतापूर्ण और सेंसलेस था जिससे एक महान एथलीट का जीवन समाप्त हो गया है। उनकी विरासत हमेशा बनी रहेगी।’

पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति ने यह किया है उसकी पहचान कोई और नहीं बल्कि चेपटेगी के बॉयफ्रेंड डिक्सन डीमा (Dickson Ndiema) के रूप में हुई। उसने रविवार को रेबेका के घर में घुसकर उनपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 33 साल की चेपटेगी ने इस घटना के कुछ दिन पहले ही पेरिस ओलंपिक में मैराथन में भाग लिया था। जहां उनका 44वां स्थान रहा था।

80 प्रतिशित जल गया था एथलीट का शरीर
आपको बता दें कि रेबेका चेपटेगी का हमले में 80 प्रतिशत शरीर जल गया था। मंगलवार को उनके इलाज कर रहे अस्पताल के प्रमुख ने यह जानकारी दी थी। अस्पताल के एक चिकित्सक ने गुरुवार को एएफपी को बताया, ‘कल रात उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया।’

चेपटेगी का इलाज कर रही नर्स ने बताया कि उनकी मृत्यु सुबह 5:00 बजे हुई थी। अस्पताल के एक मेडिकल काउंसलर ने बुधवार को कहा था कि चेपटेगी की स्थिति बिगड़ गई थी और उन्हें सेप्सिस इंफेक्शन हो गया था।

युगांडा एथलेटिक्स महासंघ ने एक्स पर कहा, ‘हमें अपने एथलीट रेबेका चेपटेगी के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है, जो आज सुबह घरेलू हिंसा के शिकार हो गईं। एक महासंघ के रूप में हम ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं और न्याय की मांग करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...