25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेल'खिलाड़ियों से भीख नहीं मांग सकते...', विंडीज के कोच का छलका दर्द

‘खिलाड़ियों से भीख नहीं मांग सकते…’, विंडीज के कोच का छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली,

कैरेबियाई देशों के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के बजाय फ्रेंचाइजी लीग खेलने पर ज्यादा तवज्जो देते हैं. अब इसे लेकर वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि टीम की ओर से खेलने के लिए उन्हें देश के खिलाड़ियों से भीख मांगनी चाहिए. वेस्टइंडीज के ज्यादातर क्रिकेटर या तो फ्रेंचाइजी लीग में खेल रहे हैं या फिर चोटिल हैं, जिससे क्रिकेट विंडीज (CWI) को आगामी टी20 विश्व कप के लिये सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है.

फिल सिमन्स ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘इससे दुख होता है. इसके लिए कोई और तरीका नहीं है. लेकिन आप क्या कर सकते हैं? मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों से अपनी देश के टीम से खेलने के लिए भीख मांगनी चाहिए. मुझे लगता है कि अगर आप वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो खुद को उपलब्ध कराएं.’

जिंदगी बदल चुकी है: सिमंस
उन्होंने कहा, ‘जिंदगी बदल गई है. अब खिलाड़ियों के पास विभिन्न देशों में खेलने के मौके हैं और अगर वे वेस्टइंडीज के बजाय उसे चुनते हैं तो स्थिति ऐसी ही रहने वाली है.’ अनुपस्थित खिलाड़ियों की सूची काफी लंबी है. आंद्रे रसेल ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है क्योंकि रसेल फिलहाल सुनील नरेन के साथ द हंड्रेड में खेल रहे हैं.

विंडीज का हालिया प्रदर्शन खराब
वहीं इविन लुईस और ओशाने थॉमस फिटनेस टेस्ट के लिए नहीं आए, जबकि शेल्डन कॉट्रेल, फैबियन एलन और रोस्टन चेस इंजरी के चलते बाहर हैं. हाल में ही में वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. अब टी20 विश्व कप से पहले विंडीज टीम के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को आजमाने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ महज तीन मैचों की सीरीज बची है.

मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने रसेल के बारे में कहा, ‘जो मुझे जानकारी है, मुझे लगता है कि वह अनुपलब्ध है क्योंकि उसने खुद को उपलब्ध नहीं कराया है. मैं चाहूंगा कि हर खिलाड़ी वेस्टइंडीज के लिये खेले. मेरा मानना है कि सभी खिलाड़ियों को विंडीज के लिए खेलने खातिर उपलब्ध होना चाहिए.’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...