12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलएक मैच में स्टार तो दूसरे में फुस्स हुए कैप्टन धवन, क्या...

एक मैच में स्टार तो दूसरे में फुस्स हुए कैप्टन धवन, क्या ऐसे में चैंपियन बन पाएगी पंजाब?

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन बैटिंग में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। गुजरात के द्वारा दिए गए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे धवन सिर्फ दो गेंद खेलकर ढेर हो गए। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। वह उमेश यादव की गेंद बोल्ड हो गए। यह गेंद उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा लेते हुए विकेट से टकराई। इस तरह पंजाब किंग्स को धवन के रूप में पहला झटका लगा। पंजाब के लिए शिखर धवन का यह सीजन कुछ खास नहीं जा रहा है।

गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले धवन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 37 गेंद में 45 रनों की दमदार पारी खेली थी, लेकिन उसके अगले मैच में वह फुस्स हो गए। शिखर धवन के बल्लेबाजी में नहीं चलने के कारण ही पंजाब की टीम को लगातार हार सामना करना पड़ा है। अगर टीम ऐसे ही प्रदर्शन करती रही तो उसका चैंपियन बन पाना काफी मुश्किल होगा।

गुजरात के लिए शुभमन ने खेली 89 रनों की विस्फोटक पारी
गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात के लिए मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 48 गेंद का सामना किया जिसमें 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही शुभमन 17 वें सीजन में फिलहाल सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन के अलावा गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 19 गेंद में 33 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा केन विलियमसन ने 26 गेंद में 22 रन का योगदान दिया जबकि राहुल तेवतिया ने अंतिम ओवरों में 8 गेंद में 23 रन कूट दिए। वहीं गेंदबाजी में पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए जबकि हर्षल पटेल और हरप्रीत बरार ने एक-एक विकेट चटकाए।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...