3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकप्तान रोहित करेंगे गांगुली वाला कारनामा, 21 साल बाद रणजी ट्रॉफी में...

कप्तान रोहित करेंगे गांगुली वाला कारनामा, 21 साल बाद रणजी ट्रॉफी में लिखा जा रहा नया इतिहास

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सोमवार को जम्मू कश्मीर के खिलाफ 23 जनवरी से यहां एमसीए-बीकेसी मैदान पर होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया। अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे। रोहित ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी के अगले दौर के मैच में भाग लेने की पुष्टि कर दी थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद खेल के लंबे प्रारूप में रोहित की फॉर्म को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल में सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया, बस फिटनेस संबंधित मुद्दों पर ही उन्हें छूट मिलेगी।

21 साल पहले कप्तान रहते सौरव गांगुली ने किया था ऐसा
जब भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे तो उन्होंने 2004, 31 दिसंबर को रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने उस मैच में 121 रन की पारी खेली थी। 2007-08 के दौरान रणजी ट्रॉफी में भी गांगुली ने भाग लिया था। लेकिन उस वक्त वह कप्तान नहीं थे। हालांकि 2004 के बाद से अब तक भारतीय कप्तान रहते किसी खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया। अब रोहित शर्मा फिर से इतिहास दोहराने को तैयार हैं।

रोहित शर्मा के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा ऑस्ट्रेलिया दौरा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। हिटमैन पूरे दौरे पर महज 22 रन बनाने में ही सफल रहे। इससे पहले न्यूजीलैंड सीरीज भी रोहित के लिए घर पर अच्छी नहीं रही थी। लेकिन अब चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर , मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, कर्ष कोठारी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...