15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलशतक के बाद शतक... नहीं रुक रहा भारतीय 'ब्रैडमैन' का बल्ला, तोड़...

शतक के बाद शतक… नहीं रुक रहा भारतीय ‘ब्रैडमैन’ का बल्ला, तोड़ रहा टीम इंडिया का दरवाजा

Published on

राजकोट

सरफराज खान यानी भारतीय ब्रैडमैन। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दुनिया में सर डॉन ब्रैडमैन का बाद भारत का सरफराज खान का ही औसत सबसे बेहतर है। उनके बल्ले से एक के बाद एक शतकीय पारी निकल रही है। अभी रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए वह ईरानी कप में सौराष्ट्र के खिलाफ खेल रहे हैं। सरफराज ने उस पिच पर शतक जड़ दिया है, जहां सौराष्ट्र की पूरी टीम सिर्फ 98 रनों पर आउट हो गई।

100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाया शतक
दाएं हाथ के बल्लेबाज 24 साल के सरफराज खान ने सिर्फ 92 गेंदों पर अपना 10वां फर्स्ट क्लास शतक जड़ा। यह उनका 29वां मैच है। इससे पहले दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से शतक निकला था। ईरानी कप के पहले दिन कोई भी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सके। स्टंप्स तक वह 125 रन बनाकर नाबाद थे। उनकी पारी में 19 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

गेंदबाजों की मददगार पिच
सौराष्ट्र की पहली पारी सिर्फ 98 रनों पर सिमट गई। रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन खाता नहीं खोल सके। मयंक अग्रवाल 11 और यश ढुल 5 रन बनाकर आउट हुए। 18 के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया भी मुश्किल में दिख रही थी लेकिन फिर सरफराज आए और उन्हें साथ मिला कप्तान हनुमा विहारी का। विहारी 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 187 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

सरफराज का करियर
सरफराज खान ने का यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 29वां मैच है। इसकी 43 पारियों में उनके बल्ले से 2915 रन निकले हैं। उन्होंने ये रन 83.28 की औसत और 70 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने 10 शतक और 8 अर्धशतक बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 301* रनों की है। इस प्रदर्शन के बाद भी उन्हें अभी तक टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन का औसत ही सरफराज से बेहतर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...