5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी: कातिलाना गेंदबाजी से मचाया कोहराम, 459 दिन बाद टीम इंडिया...

चैंपियंस ट्रॉफी: कातिलाना गेंदबाजी से मचाया कोहराम, 459 दिन बाद टीम इंडिया में होगी वापसी?

Published on

वडोदरा

एक ओर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की सिलेक्शन पर जोरदार बहस चल रही है तो दूसरी ओर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सिलेक्टरों को रिझाने की अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी-2024-25 का नॉकआउट शुरू हो गया है। आज हरियाणा और बंगाल के बीच पहला प्री-क्वार्टर फाइनल वडोदरा के मोती बाग स्टेडियम में रहा। इस मैच में बंगाल के लिए कातिलाना गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से सिलेक्टरों को मेसेज भी भेज दिया है।

मोहम्मद शमी 19 नवंबर 2023 को खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। उस समय वह चोटिल थे और यही वजह है कि उसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता, लेकिन शमी चोट की वजह से न तो इंडियन प्रीमियर लीग खेल सके और न ही टी20 विश्व कप। अब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए कमाल की गेंदबाजी की थी, लेकिन बीच-बीच में उनकी फिटनेस पर सवाल उठ जाता है।

अब जब भारतीय सिलेक्टर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम सिलेक्ट करने के लिए मिलेंगे तो उससे पहले शमी ने धमाकेदार प्रदर्शन ने अपना नाम याद कराया है। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ पूरे 10 ओवर करते हुए 61 रन देकर 3 विकेट झटके। कोटा के 10 ओवर करने का मतलब है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए फिट हैं, जबकि 3 विकेट दर्शाते हैं कि उनकी मारक क्षमता में अभी भी कोई कमी नहीं आई है।

उन्होंने हरियाणा के ओपनर हिमांशु राणा को 14 रनों पर आउट किया तो दिनेश बाना को 15 रनों पर पवेलियन भेजा, जबकि अंशुल कंबोज को 4 रन पर आउट किया। हालांकि, इस दौरान शमी ने 5 वाइड बॉल की, लेकिन अगर उन्हें टीम में शामिल किया गया तो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उतरने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को धार देने का मौका होगा। बता दें कि अगर उनकी वापसी हुई तो 20 फरवरी को 459 दिन बाद चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...