5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी की टिकट की कीमत आई सामने, इससे महंगी तो भारत...

चैंपियंस ट्रॉफी की टिकट की कीमत आई सामने, इससे महंगी तो भारत में फिल्मों की टिकट होती है

Published on

कराची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिये न्यूनतम टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपये का रखा है, जो भारतीय मुद्रा में 310 रुपये के बराबर होगा। पीसीबी के एक अंदरूनी दस्तावेज में यह बताया गया है। इसमें यह नहीं बताया गया है कि दुबई में होने वाले भारत के मैचों की टिकट दर क्या होगी। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल खेलती है तो वह भी दुबई में आयोजित होंगे।

पाकिस्तान में तीन स्टेडियम में होंगे मुकाबले
दस्तावेज के अनुसार पीसीबी ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के न्यूनतम टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपये के रखे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के रावलपिंडी में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमत 2000 पाकिस्तानी रुपये (620 भारतीय रुपये) और सेमीफाइनल के 2500 पाकिस्तानी रुपये (776 भारतीय रुपये) होगी। पीसीबी ने सभी मैचों की वीवीआईपी टिकट 12000 पाकिस्तानी रुपये (3726 भारतीय रूपये) की रखी है लेकिन सेमीफाइनल में यह 25000 (7764 भारतीय रूपये) की होगी।

कराची में प्रीमियर दीर्घा की टिकट 3500 पाकिस्तानी रुपये (1086 भारतीय रूपये), लाहौर में 5000 (1550 भारतीय रूपये) और रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का टिकट 7000 (2170 भारतीय रूपये) है। पीसीबी कराची में वीआईपी दीर्घा की टिकट 7000, लाहौर में 7500 और बांग्लादेश मैच के लिये 12500 रखना चाहता है। आम दर्शकों के लिये 18000 टिकट उपलब्ध होंगे लेकिन यह तय नहीं है कि एक व्यक्ति एक समय में कितने टिकट खरीद सकता है और टिकट आनलाइन मिलेंगे या नहीं।

किसके पास जाएगा टिकट का पैसा?
आईसीसी के टूर्नामेंट नियमों के तहत मेजबान देश मैचों के टिकट बेचता है और उनसे तथा हास्पिटेलिटी बॉक्सेस से मिलने वाला राजस्व रखता है। इसके अलावा उसे आईसीसी से मेजबानी की फीस भी मिलती है। भारत के मैच दुबई में होने हैं लिहाजा पीसीबी का मानना है कि उसे टिकटों और हॉस्पिटेलिटी बॉक्स से मिलने वाली रकम मिलेगी। अमीरात क्रिकेट बोर्ड को परिचालन लागत दी जायेगी जिसमें मैदान का किराया शामिल है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...