7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलघर लौटते ही पाकिस्तान टीम में कोहराम, मोर्ने मोर्कल ने दिया इस्तीफा,...

घर लौटते ही पाकिस्तान टीम में कोहराम, मोर्ने मोर्कल ने दिया इस्तीफा, बाबर आजम का क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान टीम में उम्मीद के मुताबिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने वाली टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भारत से लौटते ही इस्तीफा दे दिया है। वह पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में जून में सिलेक्ट किए गए थे, जबकि 6 महीने का अनुबंध था। उनके इस्तीफे का ऐलान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने किया है। इससे पहले चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दिया था अब देखना होगा कि कप्तान बाबर आजम का क्या होता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया मोर्कल के इस्तीफे का ऐलान
मोर्कल का पद छोड़ने का निर्णय बाबर आजम एंड कंपनी के 9 मैचों में से केवल 4 गेम जीतने के बाद 2023 एकदिवसीय विश्व कप के नॉकआउट के लिए क्वॉलिफाइ करने में विफल रहने के बाद आया है। पीसीबी ने मोर्कल के रिप्लेसमेंट का नाम नहीं बताया है और अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि इस पर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। पाकिस्तान को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जिसमें वे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे।

भारत से हार के बाद पाकिस्तान टूटकर बिखर गया
विश्व कप में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत में दो मैच जीते थे, लेकिन भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सवा लाख फैंस के बीच ऐसा हराया कि उसका कॉन्फिडेंस टूटकर बिखर गया। इसके बाद अफगानिस्तान ने हराते हुए बाबर आजम की टीम की इंटरनेशनल बेइज्जती करा दी। पूरी दुनिया हैरान थी, जबकि उसके बाद से पाकिस्तान में बाबर आजम और उनके खिलाड़ियों की जमकर आलोचना शुरू हुई।

आखिरी मैच में भी बाबर सेना नहीं बचा पाई इज्जत
पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में भी अपनी इज्जत नहीं बचा सका और 93 रनों के बड़े अंतर से हार गया। इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान की सबसे मजबूत कड़ी ही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी। उसके तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ की लगभग हर बड़ी-छोटी टीम के बल्लेबाजों ने धज्जियां उड़ाईं तो स्पिन में पाकिस्तान बुरी तरह फेल नजर आया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...