15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलचेन्नई सुपर किंग्स का धमाकेदार आगाज, RCB को छह विकेट से रौंदा,...

चेन्नई सुपर किंग्स का धमाकेदार आगाज, RCB को छह विकेट से रौंदा, मुस्ताफिजुर ने बरपाया कहर

Published on

चेन्नई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टक्कर हुई. इस मैच में सीएसके ने छह विकेट से शानदार जीत हासिल की. सीएसके को जीत के लिए 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. सीएसके की जीत के हीरो बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान रहे, जिन्होंने चार विकेट लिए.

बल्लेबाजी की बात करें तो सीएसके के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. रवींद्र ने 15 गेंदों की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली. रवींद्र जडेजा भी 25 रन पर नाबाद लौटे. जबकि अजिंक्य रहाणे के बल्ले से 27 रन निकले.

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का स्कोरकार्ड: (176/4)
खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
ऋतुराज गायकवाड़ 15 यश दयाल 1-38
रचिन रवींद्र 37 कर्ण शर्मा 2-71
अजिंक्य रहाणे 27 कैमरन ग्रीन 3-99
डेरिल मिचेल 22 कैमरन ग्रीन 4-110
चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले मेंं आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान डु प्लेसिस ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. डुप्लेसिस ने काफी धांसू बैटिंग की और 35 रनों की पारी में आठ चौके लगाए. मुस्ताफिजुर रहमान ने एक ही ओवर में डु प्लेसिस और रजत पाटीदार (0) को आउट कर दिया.

फिर दीपक चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन रवाना कर दिया, जो खाता भी नहीं खोल पाए. बाद में मुस्ताफिजुर ने विराट कोहली (21) और कैमरन ग्रीन (18) को चलता कर आरसीबी की परेशान बढ़ा दी. यहां से अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने 95 रन जोड़कर आरसीबी को 173/6 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. आरसीबी की ओर से अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन (25 गेंद, 3 छक्के और चार चौके) और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 38 रन (26 गेंद, तीन चौके और दो छक्के) बनाए. सीएसके की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान को चार सफलताएं हासिल हुईं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का स्कोरकार्ड (173/6)
खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
फाफ डु प्लेसिस 35 मुस्ताफिजुर रहमान 1-41
रजत पाटीदार 0 मुस्ताफिजुर रहमान 2-41
ग्लेन मैक्सवेल 0 दीपक चाहर 3-42
विराट कोहली 21 मुस्ताफिजुर रहमान 4-77
कैमरन ग्रीन 18 मुस्ताफिजुर रहमान 5-78
अनुज रावत 48 रनआउट 6-173
सीएसके की प्लेइंग-11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना और मुस्ताफिजुर रहमान को शामिल किया गया. रचिन रवींद्र के अलावा समीर रिजवी ने भी इस मैच के जरिए अपना आईपीएल किया. दूसरी ओर आरसीबी की प्लेइंग-11 में फाफ डु प्लेसिस, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ और ग्लेन मैक्सवेल ओवरसीज प्लेयर्स के तौर पर शामिल किए गए.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...