17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलपत्नी-बेटी को क्रेडिट... 1020 दिन बाद शतक लगाने के बाद क्या बोले...

पत्नी-बेटी को क्रेडिट… 1020 दिन बाद शतक लगाने के बाद क्या बोले विराट कोहली

Published on

दुबई

विराट कोहली ने करीब तीन साल के इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगा दिया है। उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा के आराम लेने के बाद विराट कोहली को सलामी बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने 53 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का पहला शतक है। वहीं इस एशिया कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक है।

पत्नी और बेटी को दिया श्रेय
विराट कोहली ने अपने शतक का श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को शतक का श्रेय दिया है। विराट कोहली ने पारी के बाद दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने अपनी अंगूठी को चूमा। आप मुझे यहां खड़े देखते हैं क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखा है। वो अनुष्का है। यह शतक उनके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है। जब आपके पास कोई होता है जो चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखते हुए बातचीत कर रहा होता है, जैसे अनुष्का रही है।

एशिया कप से पहले विराट कोहली ने लंबा ब्रेक लिया था। वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए थे। विराट ने आगे कहा, ‘ जब मैं वापस आया तो मैं हताश नहीं था। छह सप्ताह की छुट्टी के बाद मैं तरोताजा हो गया। मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना थक गया था। लगातार मुकाबले होने से ब्रेक नहीं मिलता लेकिन इस ब्रेक ने मुझे फिर से खेल का मजा लेने का मौका दिया।’

ढाई सालों में काफी कुछ सीखा
विराट कोहली ने 2019 में आखिरी इंटरनेशनल शतक लगाया था। उनका कहना है कि पीछे ढाई साल ने उन्हें काफी कुछ सीखा दिया है। विराट ने कहा, ‘पिछले ढाई साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं एक महीने में 34 साल का होने जा रहा हूं। दरअसल मैं चौंक गया था। यह आखिरी प्रारूप है जिसमें मैंने शतक का सोचा था। मुझे पता है कि बहुत सारा बातें चल रही थीं लेकिन टीम ने हमेशा मददगार रही।’

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...