9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeखेलT20WC जीतने पर क्रिकेट टीम को मिले थे 125 करोड़, जानें हॉकी...

T20WC जीतने पर क्रिकेट टीम को मिले थे 125 करोड़, जानें हॉकी प्लेयर्स को कितनी रकम मिली है

Published on

नई दिल्ली

बीते एक महीने पहले की बात है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने दूसरी बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस दमदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तो मानों खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया दया। वेस्टइंडीज से जब भारतीय टीम वापस आई तो उसका राजा महाराजाओं की तरह स्वागत किया गया। वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पूरी टीम इंडिया को 125 करोड़ का चेक थमाई। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से बोनस राशि भी गई।

वहीं पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर जब ब्रॉन्ज मेडल जीता तो हॉकी इंडिया की तरफ से जो इनाम की राशि का ऐलान किया गया वह काफी हैरान करने वाला है। हॉकी इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी कि पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम के सभी सदस्यों को वह 15-15 लाख रुपए देगी। वहीं सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को 7.5 लाख रुपए मिलेंगे। ऐसे में अगर क्रिकेट के साथ तुलना की जाए तो यह रकम उसके आगे कुछ भी नहीं है।

हॉकी इंडिया के पास पैसों की कमी
क्रिकेट भारत में काफी लोकप्रिय है। वहीं बात करें हॉकी की तो देश में फैंस इसे नेशनल स्पोर्ट्स तो कहते हैं, लेकिन इस खेल की याद उन्हें तब आती जब वह किसी बड़े इवेंट में मेडल जीतकर लाती है। इसके इतर हॉकी टीम घरेलू और इंटरनेशनल स्तर पर कई टूर्नामेंट खेलती है, लेकिन किसी को कोई सुध बुध नहीं रहता है। यही कारण है कि देश में इस खेल की लोकप्रियता काफी है। इसी वजह से स्पॉन्सर की भी कमी रहती, जिससे फेडरेशन को पैसे नहीं मिल पाते हैं।

बता दें कि एक समय था जब भारत हॉकी में विश्व की महाशक्ति थी। कोई भी टीम भारत के आगे नहीं टिक पाती थी, लेकिन दशकों से इस खेल की हालत काफी खराब रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओलंपिक जैसे खेल के महाकुंभ में मेडल जीतने के एवज में प्रोत्साहन राशि सिर्फ 15 लाख रुपए मिल रहे हैं, जबकि खिलाड़ी अपने देश के लिए जान की बाजी लगा देते हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...