10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलअरबों के बिजनेस को ठुकरा कर बने क्रिकेटर, फिर भी करोड़ों में...

अरबों के बिजनेस को ठुकरा कर बने क्रिकेटर, फिर भी करोड़ों में है गौतम गंभीर का नेटवर्थ

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके पास अकूत संपत्ति के हैं। खेल के साथ-साथ उन्होंने कई बड़े बिजनेस भी खड़े किए और उनका नेटवर्थ हजारों करोड़ तक का है। ऐसा ही एक क्रिकेटर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं। जिनका नेटवर्थ रिपोर्ट के मुताबिक 2023 करीब 250 करोड़ से भी अधिक का है। हालांकि गौतम गंभीर क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं लेकिन लोगों के यह नहीं पता है कि गौतम गंभीर ने अपने पिता के बिजनेस को ठुकरा कर क्रिकेट को चुना था।

गौतम गंभीर के पिता का दिल्ली में टेक्सटाइल का बिजनेस है लेकिन बचपन से ही क्रिकेट से प्रति कुछ कर गुजरने की चाहत ने उन्हें भारत का ओपनर बल्लेबाज बना दिया। क्रिकेट के मैदान पर भी गौतम गंभीर अपने बल्ले से खूब कोहराम मचाया और देश को दो-दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। खेल में नाम के साथ-साथ गंभीर ने खूब दौलत भी कमाई है।

गंभीर की ये दौलत क्रिकेट से मिलने वाले सैलरी के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट आदि से आया। इसके अलावा वह आईपीएल में कई सीजन तक सबसे महंगे प्लेयर में से एक रहे। यही कारण है कि उनका नेटवर्थ करीब 250 करोड़ से ऊपर का हो गया है। पिता के अलावा गंभीर के ससुर भी बिजनेसमैन हैं। वहीं क्रिकेट से संन्यास के बाद गंभीर ने अपने पिता के बिजनेस को भी संभाला है जिसका नाम YTC डेनिम प्राइवेट लिमिटेड है।

कहां से होती है गौतम गंभीर कमाई?
गौतम गंभीर अपने पिता दीपक गंभीर के साथ बिजनेस संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ जुड़े हैं। इस टीम के भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। इसके अलावा वह कई टीवी एड और एंडोर्समेंट करते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।

दिल खोल का करते हैं सेवा
गौतम गंभीर देश के उन क्रिकेटरों में से हैं जो दिल खोलकर सेवा भी करते हैं। दिल्ली में गौतम एक जन रसोई चलाते हैं जिसमें रोज सैकड़ों लोग मुफ्त में भोजन करते हैं। इसके अलावा उन्होंने सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया है। वहीं वह गौतम गंभीर फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं जो गरीब और अनाथ बच्चों की मदद करता है।

कैसा रहा है गौतम गंभीर का करियर
गंभीर टीम इंडिया के लिए कुल 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में गंभीर ने 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 शतक और 22 अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में गंभीर ने 5238 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम 11 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में गंभीर ने 7 अर्धशतक के साथ 932 रन बनाए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...