15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलआईपीएल से पहले CSK ने किया बड़ा उलटफेर, धोनी की जगह ये...

आईपीएल से पहले CSK ने किया बड़ा उलटफेर, धोनी की जगह ये ख‍िलाड़ी करेगा कप्तानी

Published on

चेन्नई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. मगर उससे ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस बार महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते नजर आएंगे.बता दें कि 27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे. इससे पहले धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना कप्तानी कर चुके हैं. धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई टीम की कप्तानी की है. जबकि जडेजा ने 8 और रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की थी.

2022 में जडेजा बने थे CSK के कप्तान
आईपीएल 2022 में भी चेन्नई टीम ने एक दिन पहले ही नए कप्तान का ऐलान किया था. तब रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन उनका यह कदम बैकफायर कर गया था. जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम का प्रदर्शन खराब रहा था. खुद जडेजा का प्रदर्शन भी बेकार हुआ था. तब जडेजा की जगह धोनी को मिडसीजन में कप्तान के रूप में फिर से जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी.

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार खिताब जीता
42 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. मगर वो आईपीएल में खेलते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है. धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई टीम ने पिछला यानी 2023 सीजन भी अपने नाम किया था. तब उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था.

धोनी से आधी कीमत है गायकवाड़ की
गायकवाड़ ने 2020 सीजन में IPL डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने आईपीएल में अब तक 52 मैच खेले हैं. गायकवाड़ को एक सीजन के लिए चेन्नई फ्रेंचाइजी 6 करोड़ रुपये भुगतान कर रही है. जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. इस तरह आईपीएल में गायकवाड़ की फीस धोनी से आधी है.

धोनी ने पहले ही दे दी थी हिंट
धोनी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिए थे कि वो अब IPL 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं. उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई थीं. धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘नए सीजन और नई ‘ भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता. बने रहें!’ अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया था कि उनका नया रोल क्या होने वाला है. पर अब उस पोस्ट से सारी बातें क्ल‍ियर हो गई हैं.

आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल
1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...