14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलचेपॉक में चला CSK का जादू, लगातार दूसरी बार रोहित पर भारी...

चेपॉक में चला CSK का जादू, लगातार दूसरी बार रोहित पर भारी पड़े धोनी

Published on

चेन्नई,

आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत हासिल की. 6 मई (शनिवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने सीएसके को जीत के लिए 140 रनों का टारगेट दिया था, जिसे धोनी की टीम ने 18वें ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है.

कॉन्वे-गायकवाड़ की शानदार बैटिंग
140 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर महज 4.1 ओवरों में 46 रनों की साझेदारी की. पीयूष चावला ने ऋतुराज को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप का अंत किया. ऋतुराज ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. इसके बाद कॉन्वे और रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की पार्टनरशिप हुई. 21 रनों की पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे भी पीयूष चावला का शिकार बने.

इम्पैक्ट प्लेयर अंबति रायडू से अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 रन बनाकर ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार बन गए. चेन्नई को चौथा झटका डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा जो 44 रनों के निजी स्कोर पर आकाश मधवाल का शिकार बने. कॉन्वे ने अपनी पारी में चार चौके लगाए. यहां से शिवम दुबे और एमएस धोनी (2) ने आसानी से टीम को जीत दिला दी. दुबे ने तीन छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए.

चेन्नई सुपर किंग्स के ऐसे गिरे विकेट्स:
पहला विकेट- ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन (46/1)
दूसरा विकेट- अजिंक्य रहाणे 21 रन (81/2)
तीसरा विकेट- अंबति रायडू 12 रन (105/3)
चौथा विकेट- डेवोन कॉन्वे 44 रन (130/4)

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और उसने 14 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे. सबसे पहले मुंबई ने कैमरन ग्रीन का विकेट गंवाया, जो तुषार देशपांडे की गेंद पर बोल्ड हुए. वहीं ईशान किशन और रोहित शर्मा को दीपक चाहर ने एक ही ओवर में चलता किया. तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और नेहाल वढेरा के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मुंबई को संकट से उबारा. सूर्या ने तीन चौके की मदद से 26 रन बनाए और उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया.

नेहाल वढेरा ने खेली शानदार पारी
69 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद नेहाल वढेरा और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप की. बाएं हाथ के बल्लेबाज वढेरा ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 64 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वढेरा के आउट होने के बाद मुंबई की पारी रफ्तार नहीं पकड़ पाई और वह 20 ओवरों में आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी. सीएसके की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं तुषार देशपांडे और दीपक चाहर ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया.

मुंबई इंडियंस के ऐसे गिरे विकेट्स: (139/8)
पहला विकेट- कैमरन ग्रीन 6 रन (13/1)
दूसरा विकेट- ईशान किशन 7 रन (13/2)
तीसरा विकेट- रोहित शर्मा 0 रन (14/3)
चौथा विकेट- सूर्यकुमार यादव 26 रन (69/4)
पांचवां विकेट- नेहाल वढेरा 64 रन (123/5)
छठा विकेट- टिम डेविड 2 रन (127/6)
सातवां विकेट- अरशद खान 1 रन (134/7)
आठवां विकेट- ट्रिस्टन स्टब्स 20 रन (137/8)

पिछले मैच में भी चेन्नई की टीम ने मारी थी बाजी
मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई और चेन्नई के बीच ये दूसरी टक्कर रही. इससे पहले मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में हुआ था, जिसमें धोनी के धुरंधरों ने बाजी मारी थी और मुंबई को 7 विकेट से हराया था. ऐसे में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस चेन्नई को उसी के घर में हराकर बदला लेने के इरादे से उतरी थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...