18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeखेलCWG: क्या भारत संग हुई बेइमानी? FIH ने मांगी माफी, दिया ये...

CWG: क्या भारत संग हुई बेइमानी? FIH ने मांगी माफी, दिया ये बयान

Published on

बर्मिंघम,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं जिसके चलते शूटआउट का सहारा लिया. वैसे शूटआउट में काफी विवाद हुआ क्योंकि पहला प्रयास चूकने वाली ऑस्ट्रेलिया की रोजी मेलोन को एक और मौका दिया गया. इसके पीछे की वजह घड़ी रही जिसमें आठ सेकेंड की उल्टी गिनती शुरू नहीं हुई थी.

भारत को भुगतना पड़ा खामियाजा
ऐसे में अंपायर ने jरोजी मेलोन को फिर से पेनल्टी लेने का मौका दिया. दूसरा मौका मिलने पर मेलोन नहीं चूकी और उन्होंने अपनी टीम को बढ़त दिला दी. 1-0 से बढ़त लेने के बाद कंगारू टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया और उसने भारत को शूटआउट में एक भी गोल दागने का मौका नहीं दिया.

अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के दौरान घड़ी से जुड़े विवाद पर माफी मांगी है. एफआईएच ने कहा है कि वह इस घटना की पूरी समीक्षा करेगा ताकि भविष्य में ऐसी गलती फिर से ना हो.

एफआईएच ने कही ये बात
एफआईएच ने अपने बयान में कहा, ‘बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान शूटआउट गलती से बहुत जल्दी शुरू हो गया था. उस समय क्लॉक स्टार्ट होने के लिए तैयार नहीं था जिसके लिए हम माफी मांगते हैं.’

इस बयान में आगे कहा गया है, ‘इस तरह की परिस्थिति में दोबारा पेनल्टी शूटआउट लेने की प्रक्रिया है और ऐसा किया भी गया. एफआईएच इस घटना की पूरी जांच करेगा ताकि भविष्य में इस तरह के मसलों से बचा जा सके.’सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अब ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है. अब भारतीय टीम रविवार को होने वाले उस मैच में न्यूजीलैंड का सामना करने जा रही है.

Latest articles

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...