15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलभारत में IPL के आयोजन पर मंडराया खतरा! चुनाव की तारीख के...

भारत में IPL के आयोजन पर मंडराया खतरा! चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद बढ़ी BCCI की परेशानी

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं, इसलिए आईपीएल दो चरणों में खेला जाएगा। हालांकि, दूसरे चरण के शेड्यूल का ऐलान अब चुनावी तारीख की घोषणा के बाद किया जाएगा। 22 मार्च को आईपीएल का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई के सामने अब एक बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है कि चुनाव के बीच में आईपीएल मैचों का आयोजन कैसे किया जाएगा।

भारत में आईपीएल के 17 वें सीजन का पहला चरण 22 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल के बीच है। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 5 अप्रैल को होगा। ऐसे में बीसीसीआई को शुरुआती शेड्यूल के साथ दूसरे चरण के मुकाबलों को लेकर भी नए सिरे से कार्यक्रम को तैयार करना होगा।

क्या भारत से बाहर होगा आईपीएल का आयोजन?
लोकसभा चुनाव के कारण पहले भी आईपीएल का आयोजन देश से बाहर किया जा चुका है। हालांकि, बीसीसीआई ने शेड्यूल की घोषणा से पहले यह साफ कर दिया था कि, आईपीएल 2024 के सभी मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जाएंगे। हालांकि आम चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद अब बोर्ड को नए सिरे से शेड्यूल को लेकर विचार करना होगा।

वहीं, बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए जब पहले 15 दिन का शेड्यूल जारी किया था तो पूरी तरह यह साफ कर दिया था कि लीग का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। ऐसे में इसकी संभावना बहुत ही कम है कि आईपीएल को देश से बाहर शिफ्ट किया जाए।

चुनाव के बीच कैसे होगा आईपीएल?
लोकसभा चुनाव के के बीच आईपीएल का आयोजन कराना बिल्कुल भी आसान हीं है। हालांकि, लीग को अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कराया जा सकता है। ऐसे में जिस शहर में जिस दिन चुनाव उस रोज आईपीएल मैच का आयोजन उस शहर में नहीं कराया जाएगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...