12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलWPL फाइनल में पहुंची दिल्ली, मुंबई-UP के बीच होगा एलिमिनेटर मैच

WPL फाइनल में पहुंची दिल्ली, मुंबई-UP के बीच होगा एलिमिनेटर मैच

Published on

मुंबई,

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. मंगलवार (21 मार्च) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आखिरी ग्रुप मुकाबले में दिल्ली ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के चलते दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में पहले स्थान पर रही और उसे फाइनल में सीधे एंट्री मिल गई.

मुंबई और यूपी के बीच होगा एलिमिनेटर
फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से होगा. मुंबई इंडियंस अंकतालिका में दूसरे और यूपी वॉरियर्स तीसरे नंबर पर रही, जिसके चलते दोनों टीमों ने एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जगह बनाई. एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च और फाइनल 26 मार्च को आयोजित होना है.

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 139 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 13 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे ज्यादा 39 और मारिजाने कैप ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद से तीन विकेट चटकाने वाली एलिस कैप्सी ने बल्ले से भी 34 रनों का अहम योगदान दिया. एलिस कैप्सी इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं और उन्होंने हालिया वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भी भाग लिया था.

ताहिला मैक्ग्रा की पारी गई बेकार
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए यूपी वॉरियर्स ने छह विकेट पर 138 रनों का स्कोर खड़ा किया था. ताहिला मैक्ग्रा ने 32 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं कप्तान एलिसा हीली ने 34 गेंदों का सामना करते हुए कुल 36 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एलिस कैप्सी ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वहीं राधा यादव को दो, जबकि जेस जोनासेन को एक सफलता हासिल हुई.

आरसीबी को अपने अंतिम मैच में भी मिली हार
मंगलवार (21 मार्च) को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भी मुकाबला आयोजित किया गया था. डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से जीत हासिल की थी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 125 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 16.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई के लिए एमिलिया केर ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन का योगदान दिया

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...