5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया में बेंच पर रहे देवदत्त पडिक्कल का बल्ला फिर चमका, फाइनल...

ऑस्ट्रेलिया में बेंच पर रहे देवदत्त पडिक्कल का बल्ला फिर चमका, फाइनल में पहुंची कर्नाटक

Published on

वडोदरा

देवदत्त पडीक्कल और रविचंद्रन स्मरण के मुश्किल पिच पर स्पिनरों का डटकर सामना करने के बाद बनाए गए अर्धशतकों की मदद से कर्नाटक ने हरियाणा को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा के 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें कप्तान और उसके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हो गये।

पडिक्कल और स्मरण में शतकीय साझेदारी
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (86 रन, आठ चौके, एक छक्का) और स्मरण (76 रन, तीन चौके, तीन छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की जिससे कर्नाटक ने यह लक्ष्य 47.2 ओवर में पांच विकेट पर 238 रन बनाकर हासिल कर लिया। अब चार बार की चैम्पियन कर्नाटक का सामना खिताब के लिए विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद केवी अनीश (22 रन) ने पहला रन बनाने के लिए 14 गेंद का सामना किया और धीमी पिच पर सहज नहीं लगे। लेकिन क्वार्टरफाइनल में बड़ौदा के खिलाफ 102 रन बनाने वाले देवदत्त और 21 वर्ष के स्मरण ने संयम से खेलकर अपने अर्धशतक पूरे किये। पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक टेस्ट खेलने का मौका मिला था। उसके बाद लगातार चार मैच में वह बेंच पर रहे।

हरियाणा के बल्लेबाज नहीं चले
इससे पहले कर्नाटक के गेंदबाजों ने हरियाणा को बैकफुट में रखा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिलाश शेट्टी ने 34 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 36 रन देकर दो और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 40 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

हिमांशु राणा (44 रन) और कप्तान अंकित कुमार (48 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद कोई साझेदारी नहीं बनी। बल्कि अंतिम विकेट के लिए अनुज ठकराल और अमित राणा की जोड़ी द्वारा बनाये 39 रन की बदौलत टीम नौ विकेट पर 237 रन का सममानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...