16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल'चहल' सरनेम हटाने के बाद धनश्री का पहला पोस्ट, युजी ने किया...

‘चहल’ सरनेम हटाने के बाद धनश्री का पहला पोस्ट, युजी ने किया लाइक

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के निजी जीवन में शायद कुछ गड़बड़ चल रही है. यह बात उनके खुद के और पत्नी धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम से पता चल रही है. धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘चहल’ सरनेम हटा लिया है. इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था ‘New Life Loading’. चहल की इस पोस्ट और धनश्री के सरनेम हटाने के बाद कई तरह की बातें की जा रही हैं जो उनकी शादी से जुड़ी हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. इनमें ब्रेकअप को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं. धनश्री ने ‘चहल सरनेम’ हटाने के बाद पहली पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दर्द में होने का संकेत दिया. धनश्री ने पोस्ट में लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देगी.

धनश्री की दर्दभरी पोस्ट को चहल ने किया लाइक
इसी के साथ धनश्री ने दो फोटो भी शेयर किए, जिसमें वह शांत बैठी नजर आ रही हैं. जबकि धनश्री पेशे से धनश्री डेंटिस्ट के साथ-साथ डांस कोरियोग्राफर भी हैं. वह यूट्यूब पर अपने वीडियो लगातार शेयर करती रहती हैं. वह हमेशा हंसती नजर आती हैं, लेकिन दोनों फोटोज में गुमशुम नजर आ रही हैं. इसने उनके फैन्स को भी हैरान कर दिया है. मगर इसमें भी बड़ी बात यह है कि युजवेंद्र चहल ने उनकी इस पोस्ट को लाइक किया है.

धनश्री को तीन महीने में ही दिल दे बैठे थे चहल
धनश्री एक डांस कोरियोग्राफर हैं और डांस क्लास चलाती हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि युजवेंद्र चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन की थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वह रिलेशनशिप में आ गए. सिर्फ 3 महीने के रिलेशन के बाद ही चहल ने धनश्री से सगाई का फैसला लिया. चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी.

एशिया कप में वापसी करेंगे युजवेंद्र चहल
बता दें कि युजवेंद्र चहल इस वक्त ब्रेक पर हैं. वह जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए. यहां केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेल रही है. इसके बाद भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है, जो 27 अगस्त से शुरू होगा. युजवेंद्र चहल एशिया कप से ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे.

अगर युजवेंद्र चहल के करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 67 वनडे में 118 विकेट लिए हैं, जबकि 62 वनडे में 79 विकेट उनके नाम हैं. आईपीएल में युजवेंद्र चहल ने अभी तक 131 मैच में 166 विकेट लिए हैं, वह इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...