3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप से शर्मनाक विदाई के बाद याद आए धोनी, टीम...

T20 वर्ल्ड कप से शर्मनाक विदाई के बाद याद आए धोनी, टीम इंडिया में मिलेगा बड़ा रोल!

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टूर्नामेंटों में बार-बार असफल होने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड बड़े बदलाव के लिए तैयार है। BCCI ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी को भारतीय क्रिकेट में बड़ा रोल मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप की हार के बाद बीसीसीआई भारतीय टी20 क्रिकेट सेट-अप के साथ एक बड़ी भूमिका के लिए एमएस धोनी संपर्क करने वाला है।

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, बोर्ड टीम को संवारने के लिए धोनी को बुलाने पर विचार कर रहा है। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई को लगता है कि तीनों प्रारूपों को मैनेज करना हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए काफी वर्कलोड वाला हो सकता है। यही वजह है कि बीसीसीआई कोचिंग की भूमिकाओं को बांटने पर विचार कर रहा है। बोर्ड T20 फॉर्मेट में धोनी को शामिल करने और भारतीय क्रिकेट टीम के स्तर को ऊपर उठाने की जिम्मेदारी दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के अंत में एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

टी20 क्रिकेट के एम एस धोनी निदेशक? धोनी ने संयुक्त अरब अमीरात में टी 20 विश्व कप 2021 के दौरान टीम के साथ काम किया लेकिन वह एक अंतरिम भूमिका में थे। लगभग एक सप्ताह की भागीदारी के बावजूद रिजल्ट उम्मीद के मुताबकि नहीं रहे, क्योंकि टीम को शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली थी।

बीसीसीआई को लगता है कि धोनी की एक बड़ी भूमिका निश्चित रूप से भारतीय टी20 को स्थापित करने में मदद करेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी के अगले साल के आईपीएल के बाद खेल से संन्यास लेने की उम्मीद है। बीसीसीआई उसके अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरीके से उपयोग करने के लिए उत्सुक है और इसमें पूर्व भारतीय कप्तान भी शामिल होंगे। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान धोनी का टीम इंडिया से जुड़ना कई मामलों में बेहतर हो सकता है। उनकी रणनीति का वर्ल्ड क्रिकेट लोहा मानती है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...