5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलBJP के चाणक्य अमित शाह से धोनी ने मिलाया हाथ, क्या ज्वाइन...

BJP के चाणक्य अमित शाह से धोनी ने मिलाया हाथ, क्या ज्वाइन करेंगे पार्टी? फोटो हुआ वायरल

Published on

चेन्नई

भारतीय क्रिकेट टीम के टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आज भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह जहां भी जाते हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ता है। ऐसा ही कुछ इंडिया सीमेंट्स के स्थापना के 75 वें सालगिरह के मौके पर देखने को मिला लेकिन इस बार धोनी की चर्चा किसी और वजह से हो रही है। दरअसल इंडिया सीमेंट्स के इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह भी यहां पहुंचते थे।

धोनी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं अमित शाह यहां पहुंचने के बाद भारत के पूर्व कप्तान से गर्मजोशी के साथ मिले। इस दौरान दोनों का हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही और फैंस इस पर कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर लिख रहे हैं कि धोनी कब बीजेपी ज्वाइन करेंगे तो कुछ उनसे पूछ रहे हैं कि अगला प्लान क्या है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धोनी को लेकर चर्चा हुई है कि वह राजनीति में शामिल होने वाले हैं। झारखंड विधानसभा के दौरान भी उनको लेकर खूब सुर्खियां बनी थी। हालांकि उन्होंने किसी भी पार्टी के साथ जुड़ने से साफ इनकार किया था।

सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन का है इंडिया सीमेंट्स
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के ओनर एन श्रीनिवासन का इंडिया सीमेंट्स पर स्वामित्व है। माना जाता है कि धोनी भी कंपनी के स्टेक होल्डर हैं। वहीं चेन्नई में श्रीनिवासन ने ही कंपनी के 75वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री के अलावा राज्य के कई बड़े बीजेपी के नेता भी शामिल हुए थे।

आईपीएल 2023 में धोनी संभालेंगे सीएसके की कमान
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में धोनी शायद आखिरी बार सीएसके के लिए मैदान पर उतरे। आईपीएल 2022 के शुरुआत में उन्होंने रविंद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंप दी थी लेकिन सीजन के बीच में जडेजा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी थी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...