3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलध्रुव शौरी की शतकीय पारी बेकार, कर्नाटक ने विदर्भ को हराकर पांचवीं...

ध्रुव शौरी की शतकीय पारी बेकार, कर्नाटक ने विदर्भ को हराकर पांचवीं बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती

Published on

वडोदरा,

मयंक अग्रवाल की अगुवाई में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 अपने नाम कर लिया है. वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कर्नाटक ने विदर्भ को 36 रनों से हराया. मुकाबले में विदर्भ को जीत के लिए 349 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 48.2 ओवरों में 312 रनों पर सिमट गई. कर्नाटक ने पांचवीं बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है. अब उसने सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को जीतने के मामले में तमिलनाडु की बराबरी कर ली है.

करुण का फाइनल में नहीं चला बल्ला
विदर्भ के लिए ओपनर बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने 111 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे. ध्रुव ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी शतक जड़े थे. हर्ष दुबे ने भी 5 छक्के और इतने ही चौके की मदद से 30 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. शानदार फॉर्म में चल रहे विदर्भ के कप्तान करुण नायर फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए. करुण ने सिर्फ 27 रन बनाए. कर्नाटक की ओर से वी. कौशिक, प्रसिद्ध कृष्णा और अभिलाष शेट्टी ने तीन-तीन विकेट लिए.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कर्नाटक ने छह विकेट पर 348 रन बनाए थे. स्मरण रविचंद्रन ने 92 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कृष्णन श्रीजीत ने 78 (74 गेंद, 9 चौके, एक सिक्स) और अभिनव मनोहर ने 79 रनों (79 गेंद, 10 चौके, 4 छक्के) का अहम योगदान दिया. विदर्भ की ओर से दर्शन नालकंडे और नचिकेत भूते ने दो-दो विकेट चटकाए.

कर्नाटक ने पहली बार 2013-14 सीजन में इस टूर्नामेंट को जीता था. फिर अगले सीजन भी उसने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. उसका तीसरा खिताब 2017-18 सीजन में आया. फिर 2019-20 और 2024-25 के सीजन में कर्नाटक की टीम चैम्पियन बनने में कामयाब रही.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...