12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविराट कोहली का रियान पराग वाला डांस देखा क्या, कैच लेते ही...

विराट कोहली का रियान पराग वाला डांस देखा क्या, कैच लेते ही खुशी से झूम उठे

Published on

कोलंबो:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं तो उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। साथी खिलाड़ियों के साथ मौज-मस्ती हो या फिर जश्न मनाने का उनका तरीका। ऐसा ही कुछ श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में देखने को मिला जब उन्होंने सदीरा समरविक्रमा का कैच लपका। तीन विकेट गिरने के बाद समरविक्रमा ने क्रीज पर पैर जमाने की अच्छी कोशिश की थी, लेकिन अक्सर पटेल की फिरकी में वह फंस गए। पारी के 27वें ओवर की चौथी गेंद पर सदीरा ने मिस हिट किया। ऐसे में गेंद हवा में उछली और विराट कोहली ने एक आसान सा कैच लपका लिया। इसके बाद विराट कोहली ने जो किया वह देखने लायक था। विराट कोहली ने कैच लपकने के बाद रियान पराग के अंदाज में बिहू डांस का स्टेप करते हुए दिखे।

बता दें कितीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ मेजबान श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर ओपनर बल्लेबाज पाथुम निशंका आउट हो गए। इसके बाद हालांकि, अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने पारी को संभाला दोनों ने दूसरे विकेट लिए 74 रनों की साझेदारी की। इसके बाद निचले क्रम में कामिंदु मेंडिस दमदार 40 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका ने बनाए मैच में 240 रन
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंकाई टीम की बैटिंग में आगाज अच्छा नहीं रहा था, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के बीच छोटी-छोटी साझेदारी हुई जिससे मेजबान टीम ने भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। वहीं गेंदबाजी में वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कुलदीप यादव के खाते में 2 विकेट आया। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्सर पटेल ने भी एक-एक विकेट लिया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...