14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलदोस्त ने दिया धोखा, टूटी शादी तो बिखर गए थे दिनेश कार्तिक,...

दोस्त ने दिया धोखा, टूटी शादी तो बिखर गए थे दिनेश कार्तिक, फिर यूं मिला सच्चा प्यार

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की शादी पहले निकिता से हुई थी। हालांकि निकिता ने कार्तिक को धोखा देकर उनके साथी खिलाड़ी मुर्ली विजय से संबंध बना लिए थे। दोनों के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि डाइवोर्स होने के कुछ समय बाद कार्तिक को एक बार फिर प्यार हो गया। इस बार उन्हें प्यार दीपिका पल्लीकल से हुआ। आखिर कौन हैं यह जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए।दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी दीपिका पलीक्कल पेशे से एक फेमस भारतीय स्क्वाश प्लेयर हैं। डीके उन्हें काफी सपोर्ट भी करते हैं।

फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की लव स्टोरी काफी ज्यादा फिल्मी है। पहली बार दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। बस वहीं से फिर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला। दीपिका पलीक्कल क्रिकेट नहीं देखती थी। उनको खेल में ज्यादा रुचि नहीं था। कार्तिक और दीपिका 2012 में एक दूसरे से टकराए थे।

2013 में हुए इंगेज्ड
कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दिनेश कार्तिक और दीपिका पलीक्कल 2013 में इंगेज्ड हो गए थे। डीके और दीपिका ने 18 अगस्त 2015 में चेन्नई में शादी रचाई थी। दोनों एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

कार्तिक-दीपिका के हैं ट्विन बॉयज
18 अक्टूबर 2021 को दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल पहली बार पेरंट्स बने। उनके घर ट्विन बॉयज आए। एक नाम उन्होंने कबीर रखा तो दूसरे का नाम जियान (Zian) है।38 साल के दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हेंने 205 के ताबड़तोड़ स्ट्राइकर रेट से बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए हैं। इस सीजन अब तक उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...