18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह को बर्बाद मत करो... जस्सी को कप्तान बनाने से मोहम्मद...

जसप्रीत बुमराह को बर्बाद मत करो… जस्सी को कप्तान बनाने से मोहम्मद कैफ ने क्यों किया मना? जानें

Published on

नई दिल्ली

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 भारतीय क्रिकेट टीम और उनके चाहने वालों के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रही। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से हराया। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर काफी सवाल उठ रहे हैं। उनकी खराब फॉर्म और कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है।

वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह ने अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तो गर्दा उड़ाया ही। लेकिन साथ ही अपनी लीडरशिर स्किल्स से भी सबको इम्प्रेस किया भारत ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक टेस्ट जीता, वो भी बुमराह की कप्तानी में। सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भी बुमराह कप्तानी कर रहे थे। लेकिन कमर में चोट की वजह से उन्हें स्कैन्स के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ा। उसके बाद सिडनी टेस्ट में जस्सी ने गेंदबाजी नहीं की।

हालांकि सिडनी टेस्ट तक आते-आते बुमराह ने काफी गेंदबाजी की। इसका नतीजा यह हुआ कि वह चोटिल हो गए। लेकिन अब फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बुमराह को भारत का अगला टेस्ट कप्तान बना देना चाहिए। लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने इसका विरोध किया है। उनका मानना है कि बुमराह को कप्तान नहीं बनाना चाहिए। उन्हें विकेट लेने और फिट रहने पर फोकस करना चाहिए।

जसप्रीत बुमराह को लेकर क्या बोले मोहम्मद कैफ?
मोहम्मद कैफ ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘बीसीसीआई को बुमराह को नियमित कप्तान नियुक्त करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अतिरिक्त नेतृत्व की जिम्मेदारी और ज्यादा भार से उन्हें चोट लग सकती है और एक उत्कृष्ट करियर छोटा हो सकता है। सोने की अंडे देने वाली मुर्गी को मत मारो। ‘ बता दें कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने 32 विकेट झटके थे। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...