9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल8 दिन में डबल धमाल... शतक मशीन बन गए हैं समीर रिजवी,...

8 दिन में डबल धमाल… शतक मशीन बन गए हैं समीर रिजवी, 2 डबल सेंचुरी और 2 शतक के साथ रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली:

विजय हजारे ट्रॉफी के स्क्वाड से बाहर किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी अंडर-23 वन डे स्टेट ए टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं। समीर रिजवी ने यूपी के लिए बुधवार को विदर्भ के खिलाफ नाबाद 202 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी। 21 साल के समीर रिजवी बीते 8 दिनों के भीतर दूसरी बार दोहरा शतक लगाया है। इन 8 दिनों में दो डबल सेंचुरी के साथ समीर के नाम दो शतक भी दर्ज है।

बड़ौदा में खेले गए इस मैच में समीर रिजवी अपनी टीम के लिए 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। यूपी के ओपनर्स के द्वारा दिए अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने समीर रिजवी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बल्लेबाजों को दहला दिया। समीर ने विदर्भ के खिलाफ इस मैच में 10 चौके और 18 छक्के भी लगाए।

यूपी को मिला था 407 रनों का लक्ष्य
यूपी के खिलाफ इस मुकाबले में विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 407 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में समीर रिजवी की तूफानी बैटिंग से यूपी ने सिर्फ 41.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर दिया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में समीर ने विदर्भ से पहले त्रिपुरा के खिलाफ भी 201 रनों की दमदार पारी खेली थी।

इन दो डबल सेंचुरी के अलावा समीर रिजवी ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 157 और पांडिचेरी के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी। इस तरह समीर इस टूर्नामेंट के 242.67 के औसत 728 रन बना चुके हैं। समीर रिजवी की इस दौरान स्ट्राइक रेट 172.51 का रहा।

दिल्ली कैपिटल्स की लग गई है लॉटरी
समीर रिजवी की इस खतरनाक फॉर्म को देखकर दिल्ली कैपिटल्स का खेमा काफी खुश होगी। दिल्ली की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में समीर को सिर्फ 95 लाख में खरीदा है। दिल्ली से पहले समीर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वे दिल्ली के लिए खेलेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...